फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Admitting that drugs destroyed people's homes, the government is now bent on destroying people's homes: BJP

नशे ने लोगों के घर बर्बाद किए मान सरकार अब लोगों की गृहस्थी भी बर्बाद करने पर तुली:भाजपा

Thu, 10 Aug 2023 11:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 10 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Admitting that drugs destroyed people's homes, the government is now bent on destroying people's homes: BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। भाजपा पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का शराब के प्रति प्रेम आज पूरे प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब पहले ही नशे की गर्त में समा रहा है रही सही कसर आप सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी कर दी है। पहले ही पूरे प्रदेश में नशे ने लोगों के घर बर्बाद कर रखे हैं। अब मान सरकार महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर लोगों की गृहस्थी बर्बाद करने पर तुली हुई है। जिसकी शुरुआत जालंधर में लंबा पिंड चौक में महिलाओं के लिए शराब का ठेका खोल कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों से पहले प्रदेश के लोगों के साथ वादा किया था कि वो प्रदेश के युवाओं को नशे की गर्त से निकलेगी मान सरकार ने अपना यह वादा तो पूरा नहीं किया, पर अब प्रदेश की महिलाओं को शराब के प्रति आकर्षित करने के लिए ठेके खोलने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का शराब के प्रति प्रेम का आज पूरे प्रदेश में असर दिख रहा है। आज पूरे प्रदेश में फाइव स्टार सुविधाओं से लैस शराब के ठेके जगह जगह खुल चुके हैं। अब पूरे पंजाब प्रदेश के लोगों को शराब लेने के लिए 1 किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed