{"_id":"5de7cc208ebc3e54e1005a48","slug":"actor-aamir-khan-return-mumbai-from-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सीमा के करीब आमिर खान ने बिताए तीन दिन, अब मुंबई लौटे, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सीमा के करीब आमिर खान ने बिताए तीन दिन, अब मुंबई लौटे, जानें वजह
Wed, 04 Dec 2019 10:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कस्बा अजनाला के सीमावर्ती गांव आबादी चंडीगढ़ में तीन दिन की शूटिंग के बाद बॉलीवुड स्टार आमिर खान मुंबई रवाना हो गए। पाकिस्तान सीमा से सटे इस गांव में आमिर खान ने अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा के कई दृश्यों की शूटिंग की।
विज्ञापन
तीन दिन तक चली इस शूटिंग को देखने के लिए आसपास के गांवों के युवा पहुंचे हुए थे। पंजाब पुलिस के जवानों ने शूटिंग स्थल में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हुए थे। किसी भी व्यक्ति को शूटिंग स्थल के पास फटकने की आज्ञा नहीं थी। लोगों ने दूर से ही करीना कपूर खान व आमिर खान को देखा। यह गांव रावी दरिया से कुछ दूरी पर है।
विज्ञापन
शूटिंग से ब्रेक लेकर आमिर खान व करीना कपूर ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा भी टेका था। आमिर खान ने एसजीपीसी अधिकारियों की सलाह पर सिख कौम के जरनैल हरी सिंह नलुआ पर भी फिल्म निर्माण का वादा किया है। आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में एक विनम्र सिख के रूप में भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
इस भूमिका के लिए आमिर खान ने दाढ़ी भी रखी हुई है। आमिर खान बुधवार दोपहर श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। हवाई अड्डे के टर्मिनल में आमिर खान की झलक पाने के लिए यात्रियों में होड़ मची हुई थी। वहां से वह अमृतसर-मुंबई फ्लाइट से मायानगरी वापस लौट गए।