फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   accident, accident in batala, vechicle hit truck driver, death in accident, batala, amritsar

बटाला में ट्रक चालक को टिप्पर ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 21 Mar 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 21 Mar 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
accident, accident in batala, vechicle hit truck driver, death in accident, batala, amritsar
हादसा - फोटो : dummy picture
रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे बटाला के गांव खोखर फौजियां के पास ट्रक को जैक लगाते समय ड्राइवर को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। टिप्पर की टक्कर लगने से ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस सदर बटाला ने मृतक ट्रक चालक कुलविंदर सिंह (30) के चाचा रतन सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी उदोवाली के बयान पर टिप्पर चालक गुरदयाल सिंह वासी गांव ताजेचक्क अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन


रतन सिंह ने बताया कि उनका भतीजा कुलविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी खेहरा सुल्तान अपना ट्रक लेकर माधोपुर से अमृतसर जा रहा था। जब वह बटाला के गांव खोखर फौजियां के पास पहुंचा तो उसके ट्रक का टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टायर पंक्चर होने के कारण उसने ट्रक को वहीं खड़ा कर दिया और टायर बदलने के लिए जैक लगाने लगा। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार टिप्पर जिसे गुरदयाल सिंह चला रहा था ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में कुलविंदर की मौके पर ही मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed