फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   AAP MLA Sandhu organized Janata Darbar, 800 complaints came

Amritsar News: आप विधायक संधू ने लगाया जनता दरबार, 800 शिकायतें आईं

Fri, 23 Jun 2023 05:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 23 Jun 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
AAP MLA Sandhu organized Janata Darbar, 800 complaints came
सबसे अधिक शिकायतें नगर निगम के साथ संबंधित, बिजली की समस्या भी रही अधिक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से आम लोगों की शिकायतों का निपटरा जनता दरबार लगाकर करना शुरू कर दिया गया है।

सरकार बनने के बाद पहली बार जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों व वार्डों की समस्याएं सुनने व उनका निपटारा कराने के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार का आयोजन विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू की अगुवाई में लगाया गया। जिसमें करीब 1000 लोग शामिल हुए और उनकी समस्याएं सुनी गईं। करीब 4 घंटे तक चले जनता दरबार में 800 शिकायतें आईं। जिनमें सबसे अधिक नगर निगम से 250 शिकायतें स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली, सीवर व अन्य तरह की थी। जबकि वाटर सप्लाई से 150 और रेवेन्यू विभाग से 50 शिकायतें पहुंची। वहीं बिजली विभाग से करीब 100 शिकायत मिली। जिसमें सबसे अधिक पावर कट की रही। बाकी 250 शिकायतें अन्य विभागों की हैं।

विधायक संधू ने संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिया कि 7 दिन के अंदर सामान्य तरह की शिकायतों का निपटारा कराया जाए। कहा कि जो भी शिकायतें मिली हैं वे उनका 10 दिन में फॉलोअप करेंगे। यदि शिकायतें दूर नहीं हुई तो एक्शन के लिए डीसी को पत्र लिखेंगे। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। विधायक संधू ने अफसरों को चेताया कि कई शिकायतें ऐसी भी मिल रहीं, जिसमें अफसर लोगों का फोन नहीं उठाते और दफ्तर जाने पर बार बार दौड़ाया जाता है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफसर अपने पुराने ढर्रे से बाहर निकलें और जनता को सर्वोपरि मानते हुए उनकी बातें सुनने के बाद तत्काल निपटारा कराएं।
विज्ञापन


दो दिन बिजली कट की बड़ी समस्याएं सामने आईं। जिस वजह कुछ दिन पहले आंधी, बारिश से बठिंडा में मेन पॉवर ग्रिड खराब होने से आई परेशानियों की शिकायतें दीं। विधायक ने कहा यदि किसी की शिकायतें अफसर नहीं सुन रहे तो सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। तत्काल एक्शन लिया जाएगा। इस मौके पर डीसी अमित तलवाड़, और नगर निगम के अलग अलग अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से पहले ड्रेनेज व नालियों की सफाई सुनिश्चित कराएं अफसर

विधायक संधू ने कहा कि 30 जून से मानसून पंजाब में दस्तक दे रहा है। ड्रेनेज व सीवर और नालियों की सफाई अफसर समय से पहले सुनिश्चित कराएं। अकसर बारिश में ये परेशानी रहती है कि घरों में गंदा पानी आ जाता है। पीने का पानी भी गंदा आता है। इस चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारी जल्द मुकम्मल करा ली जाए। एमएलए ने कहा कि चोरियों व लूट को रोकने के लिए देर रात जगह जगह पर नाका व पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। जो भी शिकायतें लोगों के पुलिस को मिलती है फौरी एक्शन होना चाहिए। किसी भी समय अपनी टीम के साथ विभागों का दौरा करूंगा। यदि लापरवाही मिली तो विभागीय एक्शन के लिए लिखा जाएगा।


सीएम को भी भेजेंगे रिपोर्ट

संधू ने कहा जनता दरबार में जो भी मुश्किलें सामने आईं, उसकी रिपोर्ट सीएम भगवंत सिंह मान को भेजी जाएगी। तय समय पर शिकायतों का निपटारा नहीं कराया गया तो उसके लिए संबंधित विभाग के अफसर खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed