फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   AAP ministers and MLAs looted the natural resources of the state by creating their own mafia: Sukhbir

आप के मंत्री, विधायकों ने अपने माफिया पैदा कर राज्य के प्राकृतिक संसाधनों को लूटा : सुखबीर

Tue, 06 Feb 2024 11:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 06 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
AAP ministers and MLAs looted the natural resources of the state by creating their own mafia: Sukhbir
बजट कमेटी की मीटिंग में दिल्ली की मंत्री आतिशी की मौजूदगी की निंदा की
विज्ञापन


पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान कर्जा और पाॅवर आफ अटाॅर्नी हस्तांतरण पर स्टांप ड्यूटी अधिभार वापस लेने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसीअमृतसर। शिरोमणि अकाली दल बादल द्वारा शुरू की गई पंजाब बचाओ यात्रा मंगलवार विधानसभा हलका जंडियाला में पहुंची।
यात्रा से पहले वर्करों को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों ने अपने माफिया बना लिए हैं। जो राज्य में रेत सहित प्राकृतिक संसाधनों को लूट रहे हैं और साथ ही ड्रग्स के तस्करों को संरक्षण दे रहे हैं। यात्रा का अकाली वर्करों की ओर से अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया गया।
सुखबीर ने कहा लोग मेरे पास आकर बता रहे हैं कि आप मंत्री और विधायक ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी के रास्ते में आने के अलावा खुद अवैध खनन में लिप्त हैं। कुछ महिलाओं ने उनके पास आकर उन्हें बताया कि जंडियाला गुरु विधायक और मंत्री हरभजन सिंह ने अपना खुद का माफिया बना लिया है। इस कारण रेत की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है और इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में ड्रग्स के ओवरडोज से मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि जो रेत की ट्राली अकाली दल के कार्यकाल के दौरान 15000 रुपये प्रति ट्राली मिलती थी अब वह 60 हजार रुपये प्रति ट्राॅली बेची जा रही है। महिलाओं ने अकाली दल अध्यक्ष से उन परिवारों की मदद करने की भी अपील की जिनके बच्चे ड्रग्स के अत्याधिक सेवन के शिकार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सरकार घर निर्माण की लागत को कई गुणा बढ़ाकर आम आदमी को नुकसान पहुंचा रही है, जिसका वह प्रतिनिधित्व करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर न पंजाब के हितों को दिल्ली को बेचने के लिए मुख्यमंत्री की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि दिल्ली की मंत्री आतिशी हाल ही में पंजाब सरकार की बजट कमेटी की मीटिंग में बैठी थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनके सहयोगियों द्वारा पंजाब सरकार का यह रिमोट कंट्रोल पहले भी दिया गया था।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल के सलाहकार कैबिनेट की मीटिंगों में भाग लेकर पंजाब की उत्पाद शुल्क पाॅलिसी भी बनाते थे। इससे साबित होता है कि आप आलाकमान पंजाबियों और उनकी भलाई को नुकसान पहुंचाकर देश भर में आप पार्टी का प्रचार-प्रसार कर पंजाब के संसाधनों को लुटवा रहे हैं।
सुखबीर ने कहा कि भारतीय स्टांप अधिनियम और पंजीकरण विधेयक में संशोधन करके कर्जा और पावर आफ अटार्नी हस्तांतरण पर स्टांप डयूटी में बढ़ोतरी सहित अनुचित टैक्सों को तुंरत रद्द किया जाए क्योंकि इससे आम आदमी के लिए वाहनों और घर बहुत ज्यादा महंगे हो जाएंगे। आप सरकार के पास बुनियादी ढ़ांचे के विकास के मामले में दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है और ऐसा लगता है कि नए टैक्स वित्तीय प्रचार स्टंट के साथ साथ आप संयोजक के चार्टर्ड विमान यात्राओं पर लगाए जा रहे हैं।

सुखबीर ने कहा कि व्यापार और उद्योग के प्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि पूर्ववर्ती अकाली दल द्वारा दिए गए माझा हलके की पूरी अर्थव्यवस्था अराजकता, औद्योगिक क्षेत्र के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी के साथ-साथ उन्हें दिए गए प्रोत्साहनों को वापस लेने के कारण प्रभावित हुई है। जबरन वसूली और अपहरण की घटनाओं में वृद्धि के कारण राज्य से उद्योग पलायन कर गया है। इस अवसर पर अकाली दल अध्यक्ष के साथ बिक्रम सिंह मजीठिया, बलजीत सिंह जलालउसमा, रंजीत सिंह छाजलवड्डी इत्यादि वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।


- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed