फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Aap ki Jeevanjot Kaur demolished the giants from Amritsar East

अमृतसर पूर्वी से आप की जीवनजोत कौर से ढहाए दिग्गज

Thu, 10 Mar 2022 09:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:28 PM IST
विज्ञापन
Aap ki Jeevanjot Kaur demolished the giants from Amritsar East
अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के 20 फरवरी को हुए मतदान के नतीजे वीरवार की सायं घोषित कर दिए गए। इनमें अमृतसर की सबसे हॉट सीट पूर्वी हलके से आम आदमी पार्टी की जीवनजोत कौर ने अपने विरोधी दिग्गज कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह को करारी हार दी। जीवनजोत कौर ने 39520 मत लेकर सिद्धू को पराजित किया। जबकि सिद्धू को 32807 मत ही मिल सके। इस तरह अमृतसर की पांचों सीटों पर आप का कब्जा हो गया। जबकि देहात की 6 में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी का जबकि 1-1 सीट पर कांग्रेस और शिअद उम्मीदवार को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन

अमृतसर की शहरी सीट उत्तरी से आप के उम्मीदवार और पूर्व आईजी डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने 57830 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी शिअद उम्मीदवार अनिल जोशी को पराजित किया। जोशी को सिर्फ 29719 मत ही मिल सके। दक्षिण हलके में आप प्रत्याशी डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने 52907 मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी तलबीर सिंह गिल को पराजित किया। गिल को 25496 मत मिले। वहीं अमृतसर के केंद्रीय हलके में आप के उम्मीदवार डॉ. अजय गुप्ता ने 40748 मत लेकर जीत दर्ज की। यहां से उनके प्रतिद्वंदी व प्रदेश के मौजूदा उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को सिर्फ 26783 मत ही मिल सके।
विज्ञापन

इसी तरह जिला के सीमांत हलके अटारी से आप उम्मीदवार जसविंदर सिंह ने 56515 मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी गुलजार सिंह रणिके (शिअद) को हराया। रणिके को 36919 वोट ही मिले। अजनाला विधानसभा हलका से आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल ने 43257 मत लेकर अपने विरोधी शिअद के अमरपाल सिंह बोनी को हराया। बोनी को सिर्फ 35549 वोट ही मिल सके। जबकि शहरी हलके पश्चिम से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. जसबीर सिंह संधू ने 67858 वोट लेकर बड़ी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के डॉ. राजकुमार वेरका को पराजित किया। डॉ. वेरका को 24999 वोट मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंडियाला विधानसभा हलका से आप उम्मीदवार हरभजन सिंह (ईटीओ) ने 59301 वोट लेकर अपने विरोधी सुखविंदर सिंह डैनी (कांग्रेस) को पराजित किया। डैनी को 34246 मत मिले। इसी तरह मजीठा विधानसभा हलका से शिअद की उम्मीदवार गुनीव मजीठिया ने 56839 मत लेकर अपने विरोधी सुखजिंदर राज सिंह लाली को हराया। लाली ने 30683 वोट हासिल किए। समाचार लिखे जाने तक राजासांसी हलके में सुखबिंदर सिंह सरकारिया अपने प्रतिद्वंद्वी शिअद के उम्मीदवार वीर सिंह लोपोके और बाबा बकाला हलका से आम आदमी पार्टी के दलबीर सिंह टोंग अपने विरोधी कांग्रेस के संतोख सिंह भलाईपुर को लीड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed