फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Aam Aadmi Party's state president Bhagwant Mann was stoned

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान को लगा पत्थर

Fri, 11 Feb 2022 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party's state president Bhagwant Mann was stoned
अमृतसर। शुक्रवार को सीमांत विधानसभा हलका अटारी में रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान को एक पत्थर लग गया। संगरूर से सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मान हलका अटारी से अपने प्रत्याशी और पूर्व डीसी जसविंदर सिंह के समर्थन में रोड शो निकाल रहे थे। इस दौरान भारी संख्या में इकट्ठा लोग उन पर फूलों की वर्षा कर रहे थे। इसी बीच किसी ने भगवंत मान की ओर एकदम से पत्थर उछाल दिया। यह पत्थर उसकी आंख के एकदम पास लगा। उनको पत्थर लगते ही सभी काफी हैरान हो गए। तुरंत बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भगवंत मान फिर से चुनाव प्रचार करने में जुट गए।
विज्ञापन

अटारी हलके में निकाले जा रहे रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोग इकट्ठा थे। भगवंत मान अपनी कार की छत (सनरूफ) से बाहर निकल कर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। लोग लगातार उनके ऊपर फूल बरसा रहे थे। इस बीच उनकी आंख के पास आकर एक पत्थर लगा। इसके कुछ देर तक वह अपनी कार में बैठे रहे। बताया जाता है कि इस दौरान अटारी पर कुली का काम करने वाले कुछ लोगों में विवाद हो गया। कुछ लोग एक दूसरे से पत्थर फेंकने लगे और इसी बीच एक पत्थर मान को लग गया। हालांकि किसी व्यक्ति की तरफ से मान को निशाना बनाकर पत्थर या कुछ अन्य चीज फेंकने की पुष्टि नहीं हो रही। आम आदमी पार्टी की ओर से इस तरह की किसी घटना होने को गलत बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed