{"_id":"66f6ee08ee8e72ea8c09b6bf","slug":"a-speeding-car-hits-a-young-man-riding-a-bike-he-jumps-and-falls-from-the-bridge-amritsar-news-c-59-1-asr1003-108203-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, उछल कर पुल से नीचे गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, उछल कर पुल से नीचे गिरा
Fri, 27 Sep 2024 11:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। एलिवेटेड रोड पर काम से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर होने के कारण युवक पुल से नीचे गिर गया। हालांकि युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जिस कारण उसकी जान बच गई, मगर वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे के बाद आसपास एकत्रित हुए लोगों ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक एक फैक्टरी में काम करने वाला युवक प्रदीप कुमार वीरवार रात को अपने काम से छुट्टी के बाद घर जा रहा था। राम तलाई चौक से पुल पर की तरफ से प्रदीप कुमार ने उल्टी दिशा से एंट्री लेकर बाइक अपनी एलिवेटेड रोड के ऊपर ले जाने की कोशिश की। मगर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कार के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर पुल से नीचे गिर गया। युवक के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाया और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट के कारण उसके सिर में चोट नहीं आई लेकिन टांगों और निचले हिस्से में गहरी चोट लगी। युवक के गिरते हुए जहां लोग उसे उठाने के लिए भागे। वहीं पास ही से निकल रहे एक ई रिक्शा चालक ने प्रदीप का गिरा हुआ फोन उठाया और फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।