फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A batch of Sikh pilgrims from Pakistan arrived in India

पाकिस्तान के सिख श्रद्धालुओं का जत्था भारत आया

Fri, 22 Apr 2022 09:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
A batch of Sikh pilgrims from Pakistan arrived in India
अमृतसर। पाकिस्तान से सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था शुक्रवार को वाघा-अटारी सीमा के रास्ते भारत पहुंचा। अटारी पहुंचने पर प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल और 144 बटालियन की कंपनी कमांडर मीना ने इनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सबसे पहले श्रद्धालुओं की कोविड जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर इमीग्रेशन और कस्टम का काम किया गया। इसके बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिल्ली की ओर से भेजी गई बस में इन्हें रवाना किया गया।
विज्ञापन

49 सिख श्रद्धालुओं को मिला था वीजा
पाकिस्तान के सिख श्रद्धालुओं का जत्था गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के जत्थेदार प्रीतम सिंह के नेतृत्व में 15 दिन के वीजे पर भारत आया है। जत्थेदार प्रीतम सिंह ने बताया कि वे श्री गुरु तेग बहादुर जी के 401वां जन्म दिवस मनाने के लिए भारत आए हैं। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि 49 सिख श्रद्धालुओं को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का जन्म दिवस भारत में मनाने के लिए आने का वीजा मिला था। एक श्रद्धालु किन्हीं कारणों के चलते जत्थे का हिस्सा नहीं बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह मई को लौटेेंगे पाकिस्तान
श्रद्धालुओं को दिल्ली ले जाने के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से ऐसी बस भेजी गई थी। एसजीपीसी की ओर से अटारी बॉर्डर पर लंगर का प्रबंध किया गया था। 15 दिन के वीजे पर पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु पहले पड़ाव में दिल्ली जाकर अलग-अलग गुरुद्वारों साहिब के दर्शन करेंगे। इसके बाद आनंदपुर साहिब के गुरुधामों के दर्शन करने के बाद अमृतसर पहुंचेंगे। 6 मई 2022 को अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed