{"_id":"92-41616","slug":"Amritsar-41616-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने किया बिजली घर का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने किया बिजली घर का घेराव
Amritsar
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। बिजली बिल के भुगतान की समस्याओं के संबंध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी पुतलीघर के अध्यक्ष प्रमोद बबला की अध्यक्षता में बिजली घर इस्लामाबाद पर प्रदर्शन किया।
प्रमोद बबला ने कहा कि इस्लामाबाद बिजली घर के अधीन इस्लामाबाद, किशन कोट, छोटा हरिपुरा, वड्डा हरिपुरा, नीवी आबादी, शिव नगर कालोनी, बारा मकान आदि क्षेत्र पड़ते हैं। यह सभी क्षेत्र स्लम आबादी, गरीब व मजदूर वर्ग के हैं। दूसरा उनको बिजली बिल का भुगतान हाल गेट बिजली घर जाकर करने पर जोर डाला जा रहा है। इन लोगों के आने-जाने पर तीस रुपये खर्च हो जाते हैं। बबला ने मांग की है कि बिजली बिल भुगतान काउंटर यहां ही रखा जाए। अगर इस मांग को न माना गया तो मजबूरन इलाका वासियों की ओर से हाल गेट बिजली घर का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर नरिंदर भोगल, वरदान भगत, किशन लाल, बाल किशन शर्मा, तिलक भगत, तिलक राज शर्मा, पवन राजू कोहली, सुशील गुप्ता, वरिंदर, हरजिंदर सिंह, सतपाल आदि मौजूद थे।