फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाना युवा विरोधी

कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाना युवा विरोधी

Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
Amritsar
Amritsar Updated Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। राष्ट्रवादी क्रांतिकारी विद्यार्थी संगठन नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन (एनएसएफ) की पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी कमेटी ने पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में एक वर्ष की वृद्धि किए जाने की सख्त शब्दों में निंदा की है। इस फैसले को पंजाब के 45 लाख बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। एनएसएफ इस मुद्दे पर युवाओं को सरकार की युवा और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ जागृत करेगी। यह जानकारी एनएसएफ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह ने दी।
विज्ञापन

एनएसएफ नेता ने कहा कि पंजाब सरकार अपना खजाना बचाने के लिए पंजाब के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसको युवा वर्ग सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार चाहे इस बात पर पर्दा डालने की नीतियों के तहत प्रचार कर रही है कि नौकरी की आयु में भी एक वर्ष वृद्धि की जा रही है, परंतु सरकार इसमें भी कोई गारंटी देने को तैयार नहीं है कि एक वर्ष के भीतर बेरोजगार युवाओं को रोजगार दे दिया जाएगा। एक वर्ष नौकरी की रिटायरमेंट सीमा बढ़ाए जाने पर सभी कर्मचारियों को एक वर्ष अधिक नौकरी करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार लंबे समय तक पंजाब के युवाओं को मूर्ख बना कर उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती। इस अवसर पर उनके साथ एनएसएफ के राज्य महासचिव राजबीर सिंह राजबिंदर, ज्वाइंट सचिव राजेश कुमार और जिला अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed