{"_id":"92-41591","slug":"Amritsar-41591-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सपा का गुंडा राज : चावला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सपा का गुंडा राज : चावला
Amritsar
Updated Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि उत्तरप्रदेश में सपा का गुंडा राज चल रहा है। कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो सरकार का गलत आदेश न मानने पर सस्पेंड कर दिए जाते हैं। इनमें दुर्गा शक्ति उदाहरण हैं। पर कुछ ऐसे पुलिस अधिकारी भी ह,ैं जिन्होंने शायद इन राजनेताओं की गुलामी करना अपना कर्तव्य मान लिया है। प्रो. चावला ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता के लिए एक एसएसपी ने अपने कर्मचारियों को झाड़ू और डंडे से बुरी तरह पीटा। यह घटना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति पुलिस सेवा के योग्य नहीं है। हालांकि सरकार ने उसे सस्पेंड तो कर दिया है, पर इतने से उसे सबक नहीं मिलेगा। ऐसे अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त कर जेल में डाल देना चाहिए। यह अधिकारी पुलिस की नौकरी छोड़े और समाजवादी पार्टी का नेता बन जाए।
विज्ञापन