{"_id":"92-41589","slug":"Amritsar-41589-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसाइयों पर हमले के खिलाफ कैंडल मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसाइयों पर हमले के खिलाफ कैंडल मार्च
Amritsar
Updated Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। अमृतसर की सेंट पाल चर्च से ईसाई समुदाय नेे कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च पाकिस्तान के पेशावर इलाके में ईसाई समुदाय के लोगों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ निकाला गया। चर्च आफ नार्थ इंडिया के नेतृत्व में विभिन्न ईसाई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस कैंडल मार्च में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी इस मार्च के दौरान पाकिस्तान सरकार की ईसाई विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस मार्च का नेतृत्व चर्च आफ नार्थ इंडिया के बिशप पीके समंता राय कर रहे थे। इस मार्च में भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। मार्च सेंट पाल चर्च कोर्ट रोड से शुरू होकर भंडारी पुल, हाल गेट, हाल बाजार और जलियांवाला बाग तक गया। वहां से वापस होते हुए मार्च दोबारा सेंट पाल चर्च में समाप्त हुआ। समांता राय ने कहा कि वह दुनिया को संदेश देना चाहते हैं कि ईसाई एक शांति प्रिय कौम है। इसके लोगों पर हमले मानवीय और इंसानियत के खिलाफ हैं।
विज्ञापन