{"_id":"92-38600","slug":"Amritsar-38600-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलरशिप के नाम पर की 24 लाख की ठगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलरशिप के नाम पर की 24 लाख की ठगी
Amritsar
Updated Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। एक महिला के साथ बंगलूरू की कंपनी ने चौबीस लाख की ठगी की है। पुलिस ने कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कंपनी के अधिकारियों ने महिला को घड़ियों की कंपनी की डीलरशिप देने का झांसा देकर रुपये ठगे हैं। शालिनी खन्ना पत्नी राजीव खन्ना निवासी ग्रीन एवेन्यू ने पुलिस को शिकायत की है कि रिपन मल्होत्रा और अजय शाह निवासी लक्ष्मी मेंशन अमर ज्योति लेआउट रिंग रोड बंगलूरू रिपसन एसोसिएशन व रिपसन रनी नाम पर फर्म के अधिकारी हैं। आरोपियों ने उससे कहा था कि वह विदेशी घड़ियों को बेचने की डीलरशिप दिलवा देंगे। इस काम के बदले में उससे चौबीस लाख रुपये लिए, मगर आरोपियों ने उसे डीलरशिप नहीं दी। पुलिस कमिश्नर ने इकोनामिक विंग से मामले की जांच करवाई। जांच के बाद बुधवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन