{"_id":"6533c0672e61923fc900fe4b","slug":"97-percent-paddy-procurement-completed-in-mandis-kataruchak-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-2652-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में 97 फीसदी धान की खरीद पूरी : कटारूचक्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में 97 फीसदी धान की खरीद पूरी : कटारूचक्क
Sat, 21 Oct 2023 05:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 21 Oct 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंडियों के दौरे के बाद कहा, 5500 करोड़ रुपये किए जा चुके हैं ट्रांसफर
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब के फूड व सिविल सप्लाई और खपतकार मामलों के मंत्री लालचंद कटारुचक्क ने कहा कि राज्य की मंडियों में अब तक आई धान में से 97 फीसदी खरीद पूरी हो चुकी है। वहीं किसानों को उनके बैंक खातों में लगभग 5500 करोड़ रुपये का सीधे तौर पर ट्रांसफर किए जा चुके हैं। कटारूचक्क ने शनिवार को यह बात जंडियाला गुरु की मंडियों का दौरा करने के बाद कही। इस अवसर पर एसडीएम ममता कालिया भी उनके साथ मौजूद थीं।
कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने मंडियों का दौरा करने के बाद अधिकारियों के साथ किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से भी मुलाकात कर धान की खरीद और किसानों के खातों में ट्रांसफर पैसे के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्विघ्न खरीद प्रक्रिया को सुनिश्चित करना भगवंत मान सरकार की पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि धान की कुल आवद 35 लाख मीट्रिक टन में से 33 लाख मीट्रिक टन की खरीद और 12 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य की मंडियों में रोज एक से डेढ़ मीट्रिक टन धान की आवक हो रही है और शाम तक मंडी में लाई गई लगभग सभी धान की खरीद कर ली जाती है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि मंडियों में आए दिन धान की खरीद का समय एक दिन से भी कम है, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश की ज्यादातर मंडियों में धान की आवक वाले दिन ही धान की सफाई और खरीद की जा रही है। इस अवसर पर चेयरमैन छनाख सिंह, तहसीलदार जगसीर सिंह, जिला मंडी अधिकारी अमनदीप सिंह और जिला खाद्य आपूर्ति कंट्रोलर अमनदीप सिंह भी उनके साथ थे।