{"_id":"5bae5e0f867a5501363be105","slug":"91538153999-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्टों ने ई-फार्मेसी के विरोध में बंद रखे 550 मेडिकल स्टोर, जनऔषधी पर लगी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिस्टों ने ई-फार्मेसी के विरोध में बंद रखे 550 मेडिकल स्टोर, जनऔषधी पर लगी लाइनें
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिस्टों ने सलारिया चौक में की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जिला होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य ई-फार्मेसी सेवा (ऑनलाइन दवा व्यापार) के विरोध में जिले के होलसेल व रिटेल के 550 मेडिकल स्टोर बंद रखे। सलारिया चौक में इकट्ठा हुए केमिस्टों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने ई-फार्मेसी सेवा का नोटिफिकेशन वापस लेने की मांग रखी। सलारिया चौक में प्रदर्शन के बाद डीसी व विधायक को ई-फार्मेसी के विरोध में मांग पत्र सौंपा। जिले के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहने से सरकारी मेडिकल स्टोर जनऔषधि पर दवा लेने वालों की लाइनें लगी रहीं।
जिला होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान राजेश महाजन बब्बा व उपप्रधान विकास विग ने बताया कि 2014 में केंद्र सरकार ने ई-फार्मेसी को हरी झंडी दी थी। इससे लोग घर बैठे ही ऑनलाइन दवा अपने घर मंगवा सकते हैं। इसका सीधा असर दुकानों में होने वाली दवा की बिक्री पर पड़ेगा, वहीं लोग इन दवाओ की गलत इस्तेमाल में ला सकते हैं। मौके पर चीफ पैट्रन विनय विग, फाइनेंस सेक्रेटरी नरेंद्र महाजन, डा.राज ठुकराल, मुनीष पुरी काली, विनय ढिंगरा, अतुल महाजन, विशाल शर्मा, मोक्ष कुमार, जानू गुप्ता, मानिक महाजन, हरीश गुप्ता, संजय सोमा, अश्विनी भोला, राकेश रैणा मौजूद रहे।
फोटो:-2-सलारिया चौक में नारेबाजी करते केमिस्ट।