फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   रेलवे कॉलोनी के लोगों पर दर्ज पर्चे वापिस न लिए तो रेल का चक्का होगा जाम-एनआरएमयू

रेलवे कॉलोनी के लोगों पर दर्ज पर्चे वापिस न लिए तो रेल का चक्का होगा जाम-एनआरएमयू

Fri, 31 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी के लोगों पर दर्ज पर्चे वापिस न लिए तो रेल का चक्का होगा जाम-एनआरएमयू

विज्ञापन
केस वापस न लिया फिर करेंगे रेलवे ट्रैक जाम: एनआरएमयू
नॉर्दर्न रेलवे मैंस यूनियन शाखा पठानकोट ने केंद्र सरकार और रेल प्रशासन के खिलाफ जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो, पठानकोट
नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन शाखा पठानकोट ने केंद्र सरकार और रेल प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में कामरेड राज कुमार के नेतृत्व में सिटी स्टेशन पर एसएस कार्यालय के सामने गेट रैली की। इसमें कामरेड अशोक कुमार व कामरेड शिव दत्त उपस्थित हुए। शिव दत्त ने कहा कि केंद्र सरकार और रेल प्रशासन की अनदेखी को रेल कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेगा। कामरेड दत्त ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। इस कारण यूनियन सदस्यों में रोष है। स्टाफ के ओवरटाइम का भुगतान जल्द किया जाए, न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत कर्मचारियों की मौत पर सेटलमेंट भुगतान व पेंशन दी जाए, विभागों में रुकी पदोन्नति की जाए, रेलवे से रिटायर रेल कर्मचारियों के सेटलमेंट भुगतान दिया जाए, ट्रैक मैन कर्मचारियों की अपग्रेडिंग परसेंटेज दी जाए, उनकी मुख्य मांगें हैं। उन्होंने रेलवे से मांग करते हुए कहा कि कॉलोनी वासियों पर की गई एफआईआर रद्द की जाए और इसके साथ ही कॉलोनी वासियों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे ने यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा न किया तो यूनियन रेल चक्का जाम करेगी। इस बार 18 सितंबर को मंडलीय महिला अधिवेशन, 19 को 50वां शहीदी कांफ्रेंस और 20 सितंबर को केंद्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक होगी। इस मौके अश्विनी कुमार, गौरव कुमार, दीप गुप्ता, परमजीत सिंह, राज कुमार, रोहित शर्मा, जसविंदर सिंह, सुरेश महाजन, रमेश कुमार, तरसेम लाल, नरिंदर बिट्टू, रजिंदर कुमार, केवल सिंह, राज कुमार, परमजीत सैनी व नीलम मौजूद थे।

फोटो:-5-रैली को संबोधित करते कामरेड अश्विनी कुमार और गेट रैली में उपस्थित एनआरएमयू पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed