फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बीडीपीओ दफ़तर पर मजदूरों ने धरना देकर प्रदर्शन किया

बीडीपीओ दफ़तर पर मजदूरों ने धरना देकर प्रदर्शन किया

Mon, 04 Jun 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बीडीपीओ दफ़तर पर मजदूरों ने धरना देकर प्रदर्शन किया
बीडीपीओ दफ़्तर में मजदूरों ने लगाया धरना
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एक्टू) के झंडे तले मजदूर मुक्ति मोर्चा ने सोमवार को बीडीपीओ दफ्तर बटाला पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मनरेगा वर्करों के साथ की जा रही धक्केशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने मांगों के लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मजदूर नेता मनजीत राज, अश्वनी हैप्पी और सीपीआईएम लिबरेशन के जिला सचिव गुलजार सिंह भुंभली ने कहा कि मनरेगा को कानून में स्पष्ट किया गया है। बताया गया है कि मनरेगा के कार्ड बनवाने और मजदूरी का काम हासिल करने में मजदूर संगठन हस्तक्षेप करने का अधिकार रखते हैं। इस संबंध में जब भी मजदूर नेता, बीडीपीओ और मनरेगा अधिकारियों तक पहुंचते हैं, तो उक्त अधिकारी सरकार के दबाव में आकर मिलने आए मजदूर नेताओं और आम लोगों के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं। नेताओं ने मनरेगा और अन्य सार्वजनिक कामों में कानून की बजाय राजनीतिक दखल के तहत काम करने वाले अधिकारियों को तब्दील करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून के अनुसार सप्ताह के बाद मजदूरों को उनके मेहनताने का भुगतान करना जरूरी होता है। चार हफ्तों से मजदूरों को मजदूरी का पैसा नहीं दिया जा रहा। मनरेगा का काम जिले के करीब पांच प्रतिशत मजदूरों को ही कुल दिनों के लिए दिया जा रहा है। मजदूर नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बटाला व अन्य दफ्तरों में यूनियन नेताओं और काम मांगने गए मजदूरों को परेशान करना बंद नहीं किया गया तो अधिकारियों का लगातार घेराव किया जाएगा। मौके पर सुखदेव सिंह, सर्वजीत सिंह, लखविंदर सिंह, शरणजीत, सर्वजीत, प्रेम सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो- 04जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला बीडीपीओ दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करते हुए मजदूर मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed