फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पिछले चार दिन से टयूबवैल खराब होने से लोगों में भारी रोष

पिछले चार दिन से टयूबवैल खराब होने से लोगों में भारी रोष

Thu, 26 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पिछले चार दिन से टयूबवैल खराब होने से लोगों में भारी रोष
चार दिनों से ट्यूबवेल खराब, लोगों में रोष
विज्ञापन

वार्ड नं 38 में पार्षद खुद अपने टैंकर से लोगों को करवा रहे हैं पानी मुहैया
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
वार्ड नंबर 38 में बीते चार दिनों से खराब चल रही वाटर सप्लाई की मोटर अब तक ठीक नहीं हुई है। यहां मोटर के खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं पार्षद राजू महाजन ने कहा कि इस किल्लत को दूर करने के लिए अपने पानी के टैंकर से लोगों को घर-घर पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वह सुबह से रात तक मोहल्लों में करीब 30 से ज्यादा पानी के टैंकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह केवल अपने वार्ड में ही नहीं बल्कि इसके साथ लगते मॉडल टाउन, चार मरला क्वार्टर, सैनगढ़, शिवाजी नगर और भारत नगर में भी लोगों को पानी के टैंकर ही पानी मुहैया करवा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्य को करने के लिए उनका निजी 300 रुपये से भी ज्यादा खर्च आ रहा है। वहीं लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने मेयर अनिल वासुदेवा से अपील की है कि आने वाले समय में ऐसी समस्या फिर से पैदा न हो। उन्हें इस पर पहले से ही योजना बनानी चाहिए। इस दौरान वार्ड वासियों ने नगर निगम के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम और प्रशासन ने उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो वह बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। वहीं उन्होंने पार्षद राजू महाजन के खुद अपने टैंकर से पानी मुहैया करवाने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 01, वार्ड में मोहल्ला वासियों को टैंकर से पानी मुहैया करवाते हुए पार्षद राजू महाजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed