फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   हलके में 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार : सलारिया

हलके में 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार : सलारिया

Sat, 30 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
हलके में 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार : सलारिया
हलके में 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार : सलारिया
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री से भाजपा लोस हलका प्रभारी ने की मुलाकात
हलके के विकास के संबंधी हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा हलका गुरदासपुर के प्रभारी स्वर्ण सिंह सलारिया ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की है। इस दौरान स्वर्ण सिंह सलारिया ने हलके की समस्याओं के बारे केंद्रीय मंत्री को बताया और पहल के आधार पर समाधान की मांग की। सलारिया के अनुसार उन्होंने केंद्र सरकार के सामने हलके में रोजगार के अवसर पैदा करने की मांग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने गुरदासपुर हलके के विकास के लिए वचनबद्धता दिखाई है।

स्वर्ण सिंह सलारिया ने कहा कि हलके की समस्याओं को पहल के आधार पर हल कराने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की है। इसके अलावा हलके के लिए केंद्र सरकार की ओर से तैयार आगामी प्रोजेक्टों पर भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि हलके के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर देने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है। केंद्र सरकार के बीपीओ प्राजेक्ट के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा वह खुद भी एक प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। जिसमें हलके के 500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। सलारिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हलके के विकास के लिए वचनबद्ध है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटल ने आश्वस्त किया है कि हलके के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


फोटो -2- भाजपा नेता स्वर्ण सिंह केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed