{"_id":"62449016e399020c2f0c4cb2","slug":"9-billion-88-crore-budget-of-sgpc-passed-amritsar-news-pkl4461741183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी का 988 करोड़ का बजट पारित: सिख धर्म के प्रचार, लोक भलाई कार्यों व पंथक मसलों के सरलीकरण को दी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी का 988 करोड़ का बजट पारित: सिख धर्म के प्रचार, लोक भलाई कार्यों व पंथक मसलों के सरलीकरण को दी प्राथमिकता
Wed, 30 Mar 2022 10:45 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:45 PM IST
सार
एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि शिरोमणि कमेटी को होने वाली आय बजट में खर्चे निर्धारित करती है। इसमें शैक्षणिक संस्थानों में होने वाला करीब 29 करोड़ 70 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च भी शामिल है।
विज्ञापन
एसजीपीसी का बजट पारित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बुधवार को हुए जनरल इजलास के दौरान वित्त वर्ष 2022-2023 का 9 अरब 88 करोड़ 15 लाख 53780 रुपये वार्षिक बजट जयकारों के बीच पारित किया। बजट इजलास एसजीपीसी के मुख्य दफ्तर स्थित तेजा सिंह समुंद्री हाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में पारित हुआ। इसकी शुरुआत तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने अरदास के साथ की।
विज्ञापन
इस मौके पर एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि बजट में सिख धर्म प्रचार, लोक भलाई कार्यों, पंथक मसलों के सरलीकरण को प्राथमिकता दी गई है। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह के अलावा एसजीपीसी के 101 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसजीपीसी के जनरल इजलास में महासचिव जत्थेदार करनैल सिंह पंजोली ने भाषण के दौरान अलग-अलग विभागों और संस्थानों से होने वाली आय और खर्चों का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि 2022-2023 के दौरान होने वाले खर्चों का अनुमान 9 अरब 88 करोड़ 15 लाख 53 हजार और 780 रुपये है, जबकि एसजीपीसी को होने वाली अनुमानित आय 9 अरब 58 करोड़ 45 लाख 34985 रुपये है।
विज्ञापन
एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि शिरोमणि कमेटी को होने वाली आय बजट में खर्चे निर्धारित करती है। इसमें शैक्षणिक संस्थानों में होने वाला करीब 29 करोड़ 70 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि यह अंतर पंजाब सरकार की ओर से शिरोमणि कमेटी के शैक्षणिक संस्थानों में रखे एडेड स्टाफ के फंड और विद्यार्थियों की एससी स्कालरशिप न मिलने के कारण आया है। उनके मुताबिक पंजाब सरकार को सिखों के प्रति उदासीनता त्याग कर तुरंत शिरोमणि कमेटी को यह अदायगी करनी चाहिए, ताकि शिरोमणि कमेटी के शैक्षणिक संस्थानों की वित्तीय हालत में सुधार हो सके।
उन्होंने बताया कि कमेटी के बजट में अलग-अलग लोक भलाई के कार्यों, धर्म प्रचार, पंथक मसलों का सरलीकरण, सेहत सुविधाओं और विद्या के प्रसार को प्राथमिकता दी गई है। लोक भलाई के तहत श्री अकाल तख्त साहिब श्री अमृतसर, तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो और गुरुद्वारा बीढ़ बाबा बुड्डा साहिब ठट्ठा तरनतारन में चार मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे। जहां जरूरतमंदों को लागत मूल्य पर दवाएं दी जाएंगी।
एडवोकेट धामी ने बताया कि 30 अक्तूबर 2022 को श्री पंजा साहिब पाकिस्तान के शहीदी साके की शताब्दी पर्व मनाए जाने पर 1 करोड़ 75 लाख रुपये का बजट आरक्षित किया गया है। इसके अलावा गरीब और जरुरतमंदों के लिए अलग-अलग फंडों के तहत 5 करोड़ 58 लाख रुपये, यादगारों के लिए 3 करोड़ 69 लाख रुपये, सिकलीगर और बनजारे सिखों की मदद के लिए 50 लाख रुपये, प्राकृतिक आपदाओं के लिए 96 लाख रुपये का बजट रखा गया है।