फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नगर निगम ने सम्मानित किए ‘पठानकोट के स्वच्छता प्रहरी’

नगर निगम ने सम्मानित किए ‘पठानकोट के स्वच्छता प्रहरी’

Tue, 02 Oct 2018 09:08 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने सम्मानित किए ‘पठानकोट के स्वच्छता प्रहरी’
‘पठानकोट के स्वच्छता प्रहरी’ सम्मानित
विज्ञापन

नगर निगम ने बेहतर योगदान देने वाले बच्चों और स्कूलों का किया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। नगर निगम ने शहरी एरिया में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण और स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग देने वाले स्कूलों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया। निगम के सुपरिंटेंडेंट अश्वनी शर्मा की अगुवाई में आयोजित सम्मान समारोह में अतिथि के तौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल विज, लोकल बॉडी सचिव राहुल शर्मा और कांग्रेस जिला महासचिव विकास महाजन शिरकत की।
इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान के तहत करवाए स्वच्छ विद्यालय में विजेता स्कूलों को सम्मानित किया गया। इसमें श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल को पहला, शहीद मक्खन सिंह स्कूल को दूसरा और जेएमके इंटरनेश्नल को तीसरा स्थान मिला। वहीं एएंडएम ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट्स और आरआरएमके महाविद्यालय को स्वच्छता अभियान में बेहतर प्रकल्प करने पर सम्मान मिला। इसके अलावा शहरी एरिया के स्कूलों में करवाई पेंटिंग, डेक्लामेशन और सवाल प्रतियोगिता में अव्वल तथा विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने वाले स्कूली बच्चों को ‘पठानकोट के स्वच्छता प्रहरी’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अनिल विज ने कहा नगर निगम के सफाई सेवकों का जीवन सबसे ज्यादा चुनौती भरा है, शहरवासी उन्हें सहयोग करें और राष्ट्रपिता के सपनों के भारत के निर्माण में अपना हिस्सा डालें। इस मौके पर हेल्थ अफसर डॉ. एनके सिंह, पीपीसीसी सचिव विभूति शर्मा, राकेश बबली, अजय कुमार, डॉ. ताज सिंह तोमर, शशिकला धीमान, बीआर गुप्ता, गौरव वडैहरा, सीएसआई जानू चलौत्रा, सीएसआई दीपक कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed