{"_id":"5b8c150842c7924646255f2f","slug":"81535907080-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनावों में जनता से किए वायदे पूरे नहीं कर पाई कांग्रेस-सलारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनावों में जनता से किए वायदे पूरे नहीं कर पाई कांग्रेस-सलारिया
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने वादे पूरे नहीं कर पाई कांग्रेस: सलारिया
लोकसभा हलका गुरदासपुर के भाजपा इंचार्ज स्वर्ण सलारिया पहुंचे पठानकोट
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। हलका भोआ के गांव भरियाल लाहडी में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व विधायक सीमा कुमारी के नेतृत्व में हुई। विशेष तौर पर लोकसभा हलका गुरदासपुर के इंचार्ज स्वर्ण सलारिया ने शिरकत की। बैठक में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनाव में उम्मीदवारों की नामों को लेकर चर्चा हुई।
सलारिया ने कहा कि पार्टी हाईकमान जिन्हें चुनाव मैदान में उतारेगी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे विजय करवाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में किए गए वादों को पूरा करने में कांग्रेस पार्टी असफल रही है। कांग्रेस को इसका खामियाजा जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव में भुगतने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के 10 साल के शासन काल में पंजाब का विकास करवाया गया। पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार की की कारगुजारी को देखते हुए भाजपा के हक में वोट देगी। इस मौके पर पंजाब भाजपा कार्यकारिणी मेंबर विनोद कुमार, मंडल अध्यक्ष कुंवरपाल, रजिंदर सिंह विकी, मिंटू ठाकुर,विपिन सैनी, जिला प्रधान किसान मोर्चा श्यामलाल, ठाकुर प्रेम सिंह, ठाकुर श्याम सिंह , जसवंत कुमार, हरि सिंह, मंडल अध्यक्ष बलवान सलारिया, नरेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, दरबारी लाल हाजिर थे।