फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सेहत मंत्री के घर आगे हैल्थ वर्कर अपने परिवारों सहित करेंगे भूख हड़ताल

सेहत मंत्री के घर आगे हैल्थ वर्कर अपने परिवारों सहित करेंगे भूख हड़ताल

Fri, 27 Apr 2018 10:00 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
सेहत मंत्री के घर आगे हैल्थ वर्कर अपने परिवारों सहित करेंगे भूख हड़ताल
सेहत मंत्री के घर के समक्ष करेंगे अनशन
विज्ञापन

सेलेक्टेड मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर यूनियन के वर्करों नहीं मिली अभी तक नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
प्रदेश में बनी नई सरकार बने एक वर्ष से ऊपर का समय हो चुका है, वहीं मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों की भर्ती लटक रही है। सरकार का राज्य के लोगों को अच्छी सेहत सुविधाऐं मुहैया करवाने का और हर घर में नौकरी देने का वायदा भी खोखला साबित हो रहा है। यह आरोप सेलेक्टेड मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर यूनियन पंजाब ने लगाया है।
शुक्रवार को यूनियन की जिला इकाई पकी मीटिंग हुई। जिला प्रधान जगजीत सिंह ने बताया कि हम सभी पहले कई बार सेहत मंत्री, पंजाब ब्रह्म महिंद्रा को मिल कर सेहत विभाग के केस प्रति हल्की कारगुजारी से अवगत करवा चुके है। इसके भी अभी तक कोई भी सार्थक नतीजा नहीं निकला। इस लिए अब सभी हेल्थ वर्कर मिलकर एक बार फिर से पंजाब सरकार और सेहत विभाग के खिलाफ संघर्ष करने के लिए मजबूर है और यह संघर्ष अगले कुछ ही दिनों के अंदर ही आंरभ किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान समूह पंजाब के मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर अपने परिवारों सहित सेहत मंत्री ब्रह्म महिंद्रा के घर के आगे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि यूनियन के प्रदेश प्रधान जसविंद्र सिंह की अगुवाई में आज से ही जिलास्तरीय मीटिंग बुलाकर इस संघंर्ष संबंधी तैयारियां आंरभ की है। इस मौके पर राजिंद्र कुमार, दलजीत सिंह, जोगा सिंह, कुलविंद्र सिंह, संदीप सलारिया, मनदीप सिंह, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, योगराज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed