फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना तहत लगाए जाएंगे ब्लाक स्तरीय कैंप

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना तहत लगाए जाएंगे ब्लाक स्तरीय कैंप

Thu, 28 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना तहत लगाए जाएंगे ब्लाक स्तरीय कैंप
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना तहत लगाए जाएंगे ब्लाक स्तरीय कैंप
विज्ञापन

कैंपों में भाग लेने लिए आनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है नौजवान
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन
पंजाब सरकार की ओर से पंजाब हुनर विकास मिशन अधीन नौजवान लडक़े-लड़कियों को विभिन्न टे्रंडों में रोजगारमुखी सिखलाई देने उपरांत नौकरी मुहैया करवाई जाती है। इसी उद्देश्य से तरनतारन में 1 शहरी स्किल सैंटर और 11 रूरल स्किल सैंटर खोले गए है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर तरनतारन प्रदीप कुमार सभ्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि सरकार के इस उद्देश्य को पूरा करने और नौजवानों को नौकरी देने लिए जिला तरनतारन में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना (डीडीयूजीकेवाई) तहत ब्लाक स्तर पर कौशल पंजीकरण कैंप लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2017 को यह कैंप जिला ग्रामीण विकास भवन और ब्लाक तरनतारन, 2 जनवरी को ब्लाक विकास और पंचायत अधिकारी खडूर साहिब, 3 जनवरी को ब्लाक विकास और पंचायत अधिकारी चोहला साहिब, 4 जनवरी को ब्लाक विकास और पंचायत अधिकारी पट्टी, 5 जनवरी को ब्लाक विकास और पंचायत अधिकारी वल्टोहा, 5 जनवरी को ब्लाक विकास और पंचायत अधिकारी वल्टोहा, 6 जनवरी को ब्लाक विकास और पंचायत अधिकारी नौशहरा पन्नुआं, 8 जनवरी को ब्लाक विकास और पंचायत अधिकारी भिखीविंड, 9 जनवरी को ब्लाक विकास और पंचायत अधिकारी गंडीविंड में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया जाएगा। युवाओं को यह ट्रेनिंग बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी। डीसी ने कहा कि इन कैंपों में कोई भी नौजवान लडक़ा-लडक़ी अपने मन पसंद की रोजगारमुखी सिखलाई लेने लिए आनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले शिक्षार्थियों की उम्र 15 से 25 वर्ष होनी चाहिए और शिक्षार्थी बीपीएल, मनरेगा और स्वयं सहायता समूह परिवार से संबंधित हो सकता है। शिक्षार्थी किसी भी जाति (एससी, एसटी, बीसी या जनरल कैटेगिरी) से संबंधित हो सकता है। ट्रेनिंग दौरान शिक्षार्थियों को मुफ्त किताब, कापी, बैग और वर्दी दी जाती है। ट्रेनिंग हासिल करने वाले शिक्षार्थियों को हर 15 दिनों बाद 125 रुपए प्रति दिन के हिसाब से टीएडीए दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed