फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कपड़े की दो मंजिली दुकान में आग लगने से लाखों की कीमत का कपड़ा जलकर राख

कपड़े की दो मंजिली दुकान में आग लगने से लाखों की कीमत का कपड़ा जलकर राख

Mon, 25 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
कपड़े की दो मंजिली दुकान में आग लगने से लाखों की कीमत का कपड़ा जलकर राख
कपड़े की दुकान में लगी आग
विज्ञापन

दुकानदार ने जानबूझकर आग लगाने का संदेह जताया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
सिटी रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में भयानक आग लग गई। दुकानदार के अनुसार उसकी दुकान को किसी ने कैरोसिन डालकर आग लगाई है।
सिटी रोड स्थित शीशे की दुकान के मालिक सतीश कुमार ने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान है। रविवार रात करीब 12 बजे उन्हें सिटी रोड के वाचमैन का फोन आया कि उनकी दुुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे। उनकी दो मंजिला दुकान आग की लपटों में घिरी हुई थी। उन्होंने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

दुकान के मालिक सतीश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान के पास एक प्लास्टिक का कैन मिला है जिसमें कैरोसिन था। उन्हें संदेह है कि किसी ने जानबूझकर उनकी दुकान को आग लगाई है। इस संबंध में उन्होंने थाना सिटी को सूचित कर दिया गया है। थाना सिटी के एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। दुकानदार ने अपने नुकसान की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई है। पुलिस मामले की जांच पूरी बारीकी से कर रही है।
विज्ञापन


फोटो- 25जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के सिटी रोड पर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ कपड़े के बारे में दुकान के मालिक जानकारी देते हुए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed