{"_id":"59d906914f1c1b8e698b489c","slug":"81507395217-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से सलारिया ने किया कॉलेज पर कब्जा : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से सलारिया ने किया कॉलेज पर कब्जा : जोशी
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखे से सलारिया ने किया कॉलेज पर कब्जा : जोशी
चिंतपूर्णी कॉलेज के पूर्व चेयरमैन व कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सलारिया को घेरने के लिए शनिवार को कांग्रेस नेता व चिंतपूर्णी कॉलेज के पूर्व चेयरमैन सुनील जोशी भी मैदान में कूद गए। सुनील जोशी ने सलारिया के सौ करोड़ में कॉलेज खरीदने के किये गए दावे को झूठा बताते हुए कहा कि उन्होंने धक्केशाही करके कॉलेज पर कब्जा जमाया है। जबकि अब तक कॉलेज के पैसे सलारिया ने उन्हें अदा नहीं किये हैं। सलारिया के आरोपों को जोशी ने खारिज किया।
जोशी ने कहा कि चिंतपूर्णी मेडिकल कालेज की सोसायटी पर सलारिया ने धोखे से कब्जा किया है। जोशी ने कहा कि मार्च 2012 को सलारिया ने कालेज की सोसायटी अपने नाम करवा ली। वह सलारिया के पास मुंबई गए,वहां सलारिया ने उन्हें धक्के मार कर वापस भेज दिया। इसके बाद उन्होंने तत्कालीन सूबा सरकार को इसकी जांच करने की मांग की। सरकार की जांच के बाद कॉलेज की सोसायटी पर से सलारिया का कब्जा हटा कर कॉलेज उन्हें (जोशी को) वापस कर दिया गया। कुछेक भाजपा नेताओं और कुछ अधिकारियों को साथ लेकर कीमत अदा करने की शर्त पर कॉलेज दोबारा ले लिया। पांच साल बाद भी सलारिया ने कॉलेज की बनती रकम की अदायगी नहीं की। जोशी ने कहा कि उन्होंने कई भाजपा नेताओं और अधिकारियों की गारंटी पर सलारिया को कॉलेज सौंपा था। सलारिया ने कॉलेज पर धक्के से कब्जा कर लिया। जोशी ने आरोप लगाया कि स्वर्ण सलारिया कालेज में पढ़ रहे बच्चों की फीस तक डकार चुके हैं।
जोशी ने सलारिया की ओर से लगाए गए करोड़ों के घपले के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि सलारिय सुप्रीम कोर्ट में भी दो बार झूठे बयान दर्ज करा चुके हैं। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट सलारिया की 11 करोड़ की जमानत जब्त कर चुका है। उन्होंने प्रदेस सरकार से मांग की कि वह चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज के मामले की विजिलेंस से जांच कराई जाए।