फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   8.5 lakh looted from money exchanger at gun point

मनी एक्सचेंजर से गन प्वाइंट पर लूटे 8.5 लाख

Sun, 26 Sep 2021 09:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
8.5 lakh looted from money exchanger at gun point
अमृतसर। शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार सुल्तानविंड मार्केट और बी डिवीजन थाना से मात्र 100 गज की दूरी पर चार लुटेरों ने रविवार सुबह गन प्वाइंट पर मनी एक्सचेंजर से 8.5 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरे जाने से पहले मनी एक्सचेंजर के भाई के गले से सोने की चेन और इंग्लैंड में अपने भाई को पैसे भेजने आए एक ग्राहक से एक लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी की फुटेज में एक आरोपी युवक (लुटेरे) ने सिर पर पगड़ी पहन रखी है। दूसरे युवक ने सिर पर टोपी पहनी है। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम देने आए दो अन्य युवकों ने सिर पर कपड़ा बांध रखा है। एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरु कर दी गई है और दुकानदार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

लुटेरों ने सिर्फ दो मिनट के बीच इस लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। जानकारी मिलते ही बी डिवीजन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुकान के अंदर और आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से लुटेरों की पहचान की जा रही है। सुल्तानविंड मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करने वाले दलजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई दविंदर सिंह के साथ दुकान पर थे। मीरां कोट के रहने वाले गुरशरणबीर सिंह और सिमरनप्रीत सिंह नामक दो युवक उनकी दुकान पर पैसे विदेश भिजवाने के लिए आए थे। इसी दौरान चार युवक उनकी दुकान के भीतर घुस आए और उनके ऊपर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन

लुटेरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले में रखे 8.50 लाख रुपये कब्जे में ले लिए। इसके अलावा लुटेरों ने उनके भाई दविंदर के गले से सोने की चेन उतरवा ली और दस्तावेजों वाला एक लिफाफा, जिसमें कुछ आधार कार्ड पड़े थे, को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को इंग्लैंड पैसे भेजने आए युवक से लूटे एक लाख
मीरां कोट के सिमरनप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने इंग्लैंड में रहने वाले भाई को एक लाख रुपये भेजने के लिए बिल्ले की हट्टी पर आया था। वारदात के दौरान लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर उससे भी पैसों वाला बैग लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed