फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Indians returned back from dubai via Air India flight, lockdown, coronavirus

अमृतसरः एयर इंडिया की फ्लाइट से दुबई में फंसे 177 भारतीय लौटे वतन, अब घर में रहेंगे क्वारंटीन

Thu, 14 May 2020 05:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 14 May 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Indians returned back from dubai via Air India flight, lockdown, coronavirus
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस के कारण दुबई में फंसे 177 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। बुधवार देर रात अमृतसर हवाई अड्डे पहुंची इस उड़ान से आए सभी यात्रियों की डॉक्टरों की एक टीम ने जांच की। जांच के बाद सभी यात्रियों को उनको घरों में भेज दिया गया। सभी को निर्देश दिए गए कि वह 14 दिन घर में क्वारंटीन रहें। इससे से पहले डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने इस सभी यात्रियों को शहर के अलग-अलग होटलों में क्वारंटीन करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


प्रशासन ने इन उन होटलों की सूची व तय रेट लिस्ट यात्रियों को सौंपने का फैसला किया था, ताकि वह अपने समर्थ के अनुसार होटल का चयन कर सकें। अंतिम समय सरकार ने यह आदेश बदल दिया। दूसरे शहरों व राज्यों के यात्रियों को उनके घर पहुंचाने के लिए प्रशासन ने पीआरटीसी बसों का इंतजाम किया था। बसों को सैनिटाइज करने के साथ-साथ बसों के ड्राइवरों का भी डॉक्टरी निरीक्षण हुआ।
विज्ञापन


श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में दुबई से पहुंचे यात्रियों में अमृतसर के 36, बरनाला का 1, बठिंडा के 3, फरीदकोट का 1, फिरोजपुर के 2, गुरदासपुर के 11, होशियारपुर के 23, जालंधर के 30, कपूरथला के 14, लुधियाना के 14, मनसा का 1, मोगा के 4, पठानकोट से 3, पटियाला का 1, फगवाड़ा के 4, राजपुरा का 1, शहीद ऊधम सिंह नगर के 6, तरनतारन के 15, हिमाचल के चावड़ी का 1, हमीरपुर का 1, कांगड़ा के 3, दिल्ली का 1 और अंबाला का एक यात्री शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट के डायरेक्टर मनोज चंसोरिया ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। यात्री जब टर्मिनल में पहुंचे उनको सैनिटाइज किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। अपने बेटे को हवाई अड्डे में लेने के लिए आए सुदीप गर्ग ने कहा कि वह दूर से ही बेटे का अभिवादन कर पाए हैं। नियमों के अनुसार वह बस में ही घर आएगा। घर में उसके लिए अलग व्यवस्था कर दी गई है।


ब्रिटिश एयरवेज से 306 यात्री लंदन रवाना हुए
इस बीच ब्रिटिश एयरवेज की एक विशेष उड़ान से 306 ब्रिटिश नागरिक श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। इंग्लैंड की सरकार ने पंजाब व उसके आसपास के राज्यों में फंसे ब्रिटिश नागरिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए विशेष उड़ानों का प्रबंध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed