फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   प्रदेश में मेरे एक मात्र दुश्मन बादल परिवार व बिक्रम मजीठिया:डॉ सिद्धू

प्रदेश में मेरे एक मात्र दुश्मन बादल परिवार व बिक्रम मजीठिया:डॉ सिद्धू

Sun, 21 Apr 2019 10:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में मेरे एक मात्र दुश्मन बादल परिवार व बिक्रम मजीठिया:डॉ सिद्धू
बादलों ने बठिंडा में पैसे फेंक जीते चुनाव: डॉ. नवजोत
विज्ञापन

कहा, बादल परिवार की लूट-खसूट के बारे में पंजाबियों को करूंगी जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। पूर्व भाजपा विधायक डॉ नवजोत कौर सिद्धू ने प्रदेश में उनके परिवार का कोई राजनितिक दुश्मन है तो वह बादल परिवार व बिक्रम मजीठिया है। इन परिवारों के अतिरिक्त मेरा पंजाब में कोई दुश्मन नहीं है। पंजाबियों को इनसे बचाना उनका मुख्य उदेश्य है। हर पंजाबी इन परिवारों की लूट-कसूट को रोकने के लिए सिद्धू परिवार का साथ दे। डॉ. सिद्धू रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
डॉ. सिद्धू ने कहा की प्रदेश के लोगों को जानकारी है की बादल परिवार ने बठिंडा लोक सभा चुनाव पैसे के दम पर जीतें है। बादल परिवार के विरुद्ध उन्हें चुनाव प्रचार का न्योता मिला तो वह बठिंडा जाएंगी। बठिंडा से कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर राजा वड़िंग ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए बुलाया है। वह बठिंडा में दस से पंद्रह दिन तक वहां प्रचार करेंगी। उनकी बादल परिवार के साथ कोई निजी दुश्मनी नहीं है, पंजाब को सत्यानाश इस परिवार ने किया है, उसके बारे में लोगों को जागरूक करना है। बादल परिवार ने वोट खरीद कर चुनाव जीते। गांव के लोगों में बादल परिवार के प्रति नफरत है। वह इस परिवार को सबक सिखाना चाहते है। बादल परिवार ने चुनाव जीतने के लिए पैसे फेंकने शुरू कर दिए है। लोग उन्हें वोट डाल कर ं पाप के भागीदार न बने। जहां-जहां प्रदेश में बादल परिवार के विरुद्ध प्रचार करने की जरूरत होगी वह जाएंगी।
विज्ञापन

सनी देयोल चुनाव लड़ने की गलती न करें
डॉ. सिद्धू ने बॉलीवुड स्टार सनी देयोल को सलाह दी की वह भाजपा नेताओं के बहकावे में आकर अमृतसर संसदीय सीट से चुनाव मैदान में न उतरें। भाजपा को गलतफहमी है की किसी सेलिब्रिटी को मैदान में उतार कर चुनाव जीता जा सकता है। सनी देयोल अपना फिल्मी कॅरिअर छोड़ कर मुंबई से अमृतसर क्यों आएंगे। वह अमृतसर की क्या सेवा करेंगें। जहां से भी किसी सेलिब्रिटी ने चुनाव लड़ा, वह इलाका पिछड़ गया। यह सेलिब्रिटी संसद में नहीं जाते। इलाके के लोगों की आवाज नहीं बनते। यदि सनी देयोल को गुरु नगरी की सेवा करनी है तो मुंबई छोड़ कर परिवार के साथ यहां आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed