फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कलानौर गौशाला में गायों की दयनीय स्थिति से हिदू संगठनों में रोष।

कलानौर गौशाला में गायों की दयनीय स्थिति से हिदू संगठनों में रोष।

Mon, 08 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
कलानौर गौशाला में गायों की दयनीय स्थिति से हिदू संगठनों में रोष।
‘मेरे लिए गोशाला नहीं, बाकी काम जरूरी’
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के शिष्टमंडल को डीसी का करारा जवाब
कलानौर गोशाला में गायों की दयनीय हालत से संगठनों में रोष
जिलाधीश से की गोशाला के निर्माण समय हुई धांधलियों की जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। हिंदू संगठनों का शिष्टमंडल कलानौर गोशाला की हो रही दयनीय हालत के संबंध में जिलाधीश विपुल उज्ज्वल से मिला। इस मौके पर शिवसेना बाला ठाकरे, साईं परिवार सोसाइटी, कार सेवा कमेटी माई का मंदिर, गोसेवा मिशन, श्री रामनवमी महोत्सव कमेटी के सदस्य उपस्थित हुए। इस मौके पर शिवसेना के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी, महंत गोविंद दास, संजय, प्रदीप महाजन ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की गैर जिम्मेदारी और धांधली के कारण गोशाला में रह रहीं गाएं मौत से जूझ रही हैं। हरविंदर सोनी ने बताया कि सबसे पहले जिलाधीश से इस गोशाला के निर्माण के समय हुईं धांधलियों की विजिलेंस जांच को सार्वजनिक करने की मांग रखी गई। जिसके जवाब में उन्होंने आश्वासन दिया कि वे कुछ ही दिनों में इसे सार्वजनिक कर देंगे। शिष्टमंडल ने मांग करते हुए गोशाला की भूमि बदलने की मांग भी की। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में इलाके का सारा पानी इस गोशाला में इकठ्ठा हो जाता है। जिसमें सांप सहित कई प्रकार के जहरीले जीव भी यहां बहकर आ जाते हैं। जिससे गायों के जीवन को खतरा बना रहता है। सोनी ने बताया कि जिलाधीश का कहना है कि गोशाला चलाना सरकार की नहीं बल्कि जनता की जिम्मेदारी है। जिलाधीश ने कहा कि उनके लिए बेसहारा गायों की देखभाल करना इतना जरूरी नहीं है, जितना जरूरी बाकी काम करना है। इस बात का मौजूद नेताओं ने विरोध किया। सोनी ने कहा कि जब वोट बटोरने का समय आता है तब बेसहारा गायों की जिम्मेदारी सरकारों की हो जाती है। लेकिन जब समय निकल जाता है, तब ये सुनने को मिलता है कि अब उनकी जिम्मेदारी जनता की है। सोनी ने बेशक जिलाधीश ने पल्ला झाड़ने का प्रयास किया है लेकिन संगठन उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। क्योंकि हिंदुओं और सिखों के लिए गाय माता के समान है। इसलिए गोधन की सुरक्षा के लिए बैठक जल्द ही माई का तालाब मंदिर के हॉल में रखी जायेगी। इस मौके पर राजकुमार राजू, शिवसेना जिलाध्यक्ष वरिंदर मुन्ना, अमनदीप, सचिन शर्मा, पारस महाजन, टीटू कुमार, पारुष सरना, अनिल शर्मा उपस्थित थे।

08जीडीआर1- जिलाधीश को मिलने के बाद जानकारी देते सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed