फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल ने बटाला की दाना मंडी में फसल की खरीद प्रबंधों का जायजा लिया

डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल ने बटाला की दाना मंडी में फसल की खरीद प्रबंधों का जायजा लिया

Mon, 08 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल ने बटाला की दाना मंडी में फसल की खरीद प्रबंधों का जायजा लिया
डीसी गुरदासपुर पहुंचे बटाला दाना मंडी
विज्ञापन

फसल की खरीद प्रबंधों का जायजा लिया, अचल साहिब में माथा भी टेका
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डीसी गुरदासपुर विपुल उज्ज्वल ने सोमवार को बटाला क्षेत्र का दौरा किया। सबसे पहले वह दानामंडी में धान की खरीद प्रबंधों को जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ एसडीएम बटाला, डीएफएसओ संयोगता और मार्केट कमेटी के सचिव कुलवंत सिंह बाजवा भी मौजूद थे। डीसी ने अधिकारियों से बातचीत करके खरीद प्रबंधों के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद डीसी ने रंगड नंगल की दाना मंडी का भी दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने बटाला के उद्योगपतियों से एक विशेष बैठक की। इस मौके पर डीसी विपुल उज्ज्वल ने बटाला समेत पूरे उद्योगपतियों से अपील की कि वह अपने उद्योगों में वर्कर रखने के लिए पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार पोर्टल पर अपना नाम रजिस्टर्ड करें। गुरदासपुर में 25 हजार से अधिक नौजवान अपना नाम पोर्टल पर रजिस्टर्ड कर चुके हैं। डीसी ने बताया कि 12 से 22 नवंबर तक गुरदासपुर में रोजगार मेले लगाए जाएंगे, जबकि 29 नवंबर को पटियाला में राज्य स्तरीय मेगा रोजगार मेला लगाया जाएगा। डीसी ने गुरुद्वारा अचल साहिब और अच्चलेश्वर धाम मंदिर में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी और मंदिर कमेटी द्वारा डीसी विपुल उज्जवल को सम्मानित किया।
विज्ञापन



फोटो- 08जीडीआरबीटीएलपी03 ऐ
कैप्शन- बटाला की अनाज मंडी का दौरा करते हुये डीसी गुरदासपुर विपुल उज्जवल।
फोटो- 08जीडीआरबीटीएलपी03 बी
कैप्शन- गुरूद्वारा अचल साहिब में माथा टेकते हुये डीसी गुरदासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed