फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शहीद संदीप सिंह की याद में उनके गांव में बनाया जाएगा भव्य गेट:राणा

शहीद संदीप सिंह की याद में उनके गांव में बनाया जाएगा भव्य गेट:राणा

Sat, 29 Sep 2018 10:26 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
शहीद संदीप सिंह की याद में उनके गांव में बनाया जाएगा भव्य गेट:राणा
‘शहीद संदीप सिंह की याद में बनेगा गेट’
विज्ञापन

एक ईंट शहीद के नाम अभियान से जुड़ा शहीद संदीप सिंह का परिवार
हिमाचल प्रदेश में बनने वाले शहीदी स्मारक के लिए भेंट की एक ईंट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। कश्मीर के तंगधार में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए पैरा स्पेशल फोर्स के लांसनायक संदीप सिंह की याद में उनके गांव कोटला खुर्द में गेट का निर्माण किया जाएगा। ग्राम पंचायत व जिला प्रशासन के सहयोग से एक ईंट शहीद के नाम अभियान के अंतर्गत शहीद संदीप सिंह यादगारी गेट का निर्माण होगा।
एक ईंट शहीद के नाम अभियान के संयोजक संजीव राणा ने शहीद के परिवार के साथ भेंट के दौरान यह जानकारी दी। वह शहीद के गांव उन्हें श्रद्धांजलि भेंट करने पहुंचे थे। राणा ने कहा कि शहीद संदीप सिंह का कर्ज देश चुका नहीं सकता लेकिन उनकी कुर्बानी को याद किया जा सकता है। लोगों की सहायता से शहीद के नाम का गेट उनके गांव में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद संदीप सिंह को यही सच्चीी श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि जिला प्रशासन गुरदासपुर से संपर्क कर उनके सहयोग से इस यादगारी गेट के निर्माण को लेकर अगली कार्यवाही की जाएगी। शहीद संदीप की पत्नी, पांच साल के बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों ने एक ईंट शहीद के नाम अभियान से जुड़ते हुए हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बनने वाले शहीदी स्मारक के लिए भी एक ईंट भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय एक ईंट शहीद के नाम अभियान के संयोजक संजीव राणा को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 22 मई को हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक ईंट भेंट कर चुके हैं। एक ईंट शहीद के नाम अभियान के अंतर्गत हरियाणा में दो स्थानों पर शहीदी स्मारक का निर्माण कराया जा चुका है। इस अभियान में आम लोगों से लेकर आईएएस आईपीएस, सेना, बीएसएफ के बड़े-बड़े अधिकारियों का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed