फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मोटरसाइकिल रेहड़ी चालकों ने एसएसपी दफ्तर के सामने नारेबाजी की

मोटरसाइकिल रेहड़ी चालकों ने एसएसपी दफ्तर के सामने नारेबाजी की

Wed, 26 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल रेहड़ी चालकों ने एसएसपी दफ्तर के सामने नारेबाजी की
एसएसपी दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

मोटरसाइकिल रेहड़ी यूनियन ने चालान काटने का जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। मोटरसाइकिल रेहड़ी यूनियन ने बहुजन समाज पार्टी के साथ बुधवार को एसएसपी दफ्तर के सामन रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैफिक पुलिस की ओर से मोटरसाइकिल रेहडी चालकों के चालान काटने का विरोध किया।

बहुजन समाज पार्टी के जोन कोआर्डिनेटर एडवोकेट थोड़ू राम और जिला प्रधान पलविंदर सिंह बिक्का ने बताया किट्रैफिक पुलिस मोटरसाइकिल रेहड़ी वालों के चालान काट रही है और मार्केट में आने पर धमकियां दी जा रही हैं। मोटरसाइकिल रेहड़ी चलाने वाले गरीब लोग हैं और जुगाड़ लगाकर रोजी रोटी कमा रहे हैं। बटाला में कई ट्रालियां, ट्रक और अन्य वाहन अवैध रुप से चल रहे हैं। नेताओं ने कहा कि कई अवैध कारोबार भी बटाला शहर में चल रहे हैं, इसके बारे में पुलिस कुछ नहीं कर रही। नेताओं ने मांग की कि जब तक इन गरीब लोगों को रोजी-रोटी का कोई ओर साधन नहीं मिल जाता, इन्हें तंग परेशान न किया जाए। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी प्रकाश, मोटरसाइकिल रेहड़ी यूनियन बटाला के प्रधान रूप सिंह, पूर्व कैशियर बहुजन समाज पार्टी जसबीर सिंह सेक्रेटरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed