{"_id":"5b88218842c792465f7cfc5a","slug":"71535648136-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के ट्रेनिंग टैस्ट में जिले के 49 प्रिंसिपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग के ट्रेनिंग टैस्ट में जिले के 49 प्रिंसिपल फेल
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग के ट्रेनिंग टेस्ट में जिले के 49 प्रिंसिपल फेल
2 प्रिंसिपल टेस्ट में रहे गैर हाजिर और एक कोर्ट केस में व्यस्त
अब 18 सितंबर को दोबारा होगा टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। शिक्षा विभाग की ओर से 24 अगस्त को लिए गए ट्रेनिंग टेस्ट में कुल 49 प्रिंसिपल, मुख्य अध्यापक, प्रंबंधकीय अफसर फेल हो गए हैं। इससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर क्या है। जहां प्रिंसिपल ही टेस्ट नहीं उत्तीर्ण कर पा रहे वहां बच्चों का भविष्य क्या होगा। अमर उजाला को मिले पत्र के अनुसार डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा की ओर हवाला देते हुए बताया गया कि 24 अगस्त को ट्रेनिंग टेस्ट लिया गया था। जिसके बाद नतीजे जारी करते हुए जिला गुरदासपुर के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 49 प्रिंसिपल को फेल करार दिया गया है। जिसमें 2 प्रिंसिपल गैर हाजिर रहे तथा एक प्रिंसिपल कोर्ट केस में व्यस्त बताया गया। पत्र में बताया गया है कि जिन प्रिंसिपलों, प्रंबंधकीय अफसरों तथा मुख्य अध्यापकों का नाम लिस्ट में नहीं है, उन्होंने टेस्ट पास कर लिया है। फेल प्रिंसिपलों का टेस्ट 18 सितंबर को दोबारा लिया जाएगा। इस संबंध में जब गुरदासपुर के डीईओ राकेश बाला से बात की तो उन्होंने बताया कि इस टेस्ट में 49 प्रिंसिपल फेल पाए गए हैं। विभाग की ओर से जारी निर्देश अनुसार टेस्ट में पास सभी को रिजल्ट दफ्तर में आकर मिलेगा। उन्होंने बताया कि टेस्ट में 50 अंकों वाला पास था, जो फेल पाए गए हैं, उनका दोबारा टेस्ट लिया जाएगा।