फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ठेके पर रखे कर्मचारियों को बराबर काम बराबर वेतन देने की मांग को जल्द लागू करे सरकार

ठेके पर रखे कर्मचारियों को बराबर काम बराबर वेतन देने की मांग को जल्द लागू करे सरकार

Tue, 28 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
ठेके पर रखे कर्मचारियों को बराबर काम बराबर वेतन देने की मांग को जल्द लागू करे सरकार
रोडवेज डिपो बंदकर बराबर वेतन मांगा
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज एक्शन कमेटी ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब रोडवेज प्रदेश एक्शन कमेटी की ओर से रोडवेज से संबंधित सभी यूनियनों ने ट्रांसपोर्ट मंत्री और पंजाब रोडवेज पर वादाखिलाफी का आरोप लगा 2 घंटे के लिए डिपो को बंद रखा। यूनियन ने बस स्टैंड पर खड़ी सभी सरकारी और प्राइवेट ऑपरेटरों की बसों को बाहर निकाला और रोडवेज डिपो के मेन गेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया।
वक्ताओं ने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री ने मुलाजिमों की विनती के बावजूद ट्रांसफर और प्रमोशन पर रोक लगा दी है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को एक्शन कमेटी की मीटिंग में ट्रांसपोर्ट मंत्री और रोडवेज के आला अधिकारी भी शामिल थे। मीटिंग में ठेके पर रखे कर्मचारियों को बराबर काम बराबर वेतन देने, सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक पंजाब रोडवेज की नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी जारी करने, पंजाब रोडवेज मुलाजिमों और पेंशनर्स को फ्री सफर का पत्र जारी करने, वर्कशाप और इंस्पेक्टर की प्रमोशन के समय सीमा घटाने और सभी कैटेगरी की प्रमोशन जारी करने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

एक महीना बीत जाने के बाद एक भी मांग को लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 11 सितंबर को समस्त पंजाब के सभी रोडवेज डिपो बंद कर गेट रैलियां, 13 सितंबर को जालंधर में रैली की जाएगी और ट्रांस्पोर्ट मंत्री का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर प्रवीण कुमार, इकबाल सिंह, शक्ति लाल, कुलदीप सिंह, सुखविन्द्र सिंह, राजकुमार, लखविन्द्र सिंह, रणदीप सिंह, जनक राज, जंग बहादुर, हरप्रीत सिंह, अपरिन्द्र सिंह, गगनदीप सिंह, कश्मीर सिंह, मनोहर लाल, सर्बजीत सिंह, मलकीत सिंह, राजन सैनी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed