फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विधायक की कोठी के बाहर प्रर्दशन करने जा रही आंगनवाड़ी वर्करों को 100 मीटर दूरी पर रोका

विधायक की कोठी के बाहर प्रर्दशन करने जा रही आंगनवाड़ी वर्करों को 100 मीटर दूरी पर रोका

Sun, 06 May 2018 09:28 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
विधायक की कोठी के बाहर प्रर्दशन करने जा रही आंगनवाड़ी वर्करों को 100 मीटर दूरी पर रोका
बैरीकेड तोड़ विधायक की कोठी पर प्रदर्शन
विज्ञापन

आंगनवाड़ी वर्करों ने हरियाणा की तर्ज पर मानभत्ता मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
कादियां (गुरदासपुर)।
आल पंजाब आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की राज्य स्तरीय कमेटी के निर्णय के अनुसार रविवार को आंगनबाड़ी वर्करों तथा हेल्परों बैरीकेडिंग तोड़कर कांग्रेस विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा की कोठी के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वर्करों ने हरियाणा की तर्ज पर मानभत्ता दिए जाने समते कई मांगें उठाईं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंगनबाड़ी वर्कर बाजवा निवास की ओर प्रस्थान कर रही थीं। पुलिस ने बाजवा निवास से 100 मीटर की दूरी पर ही बैरीकेड लगा कर उन्हें रोक लिया। कुछ देर वहां पर प्रदर्शन करने के बाद आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों ने बैरीकेड तोड़ दिए और बाजवा निवास के समक्ष कैप्टन सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। कादियां की प्रधान बलविंद्र कौर ने कहा कि सरकार के साथ आर पार की लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश की सरकारों ने वर्करों और हेल्परों के मान भत्तों में वृद्धि कर दी है। इन राज्यों में वर्करों को 10 हजार रूपये मान भत्ता दिया जा रहा है लेकिन पंजाब में वर्करों को 5600 तथा हेल्परों को 2800 रूपये ही दिये जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि हरियाणा की तर्ज पर मान भत्ता दिया जाए और प्राइमरी स्कूलों में भेजे गए बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में वापस भेजा जाये। उन्होंने कहा कि शाहकोट के उपचुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी का भारी विरोध किया जायेगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विधायक के निवास के दरवाजे पर गेहूं रखा। इस मौके पर सरबजीत कौर, दविंद्र कौर काहनूवान, रणजीत कौर, बलविंद्र कौर, परमजीत कौर, जीवन ज्योती, कमलेश, रचना, प्रमिला, रजनीश, टीना रानी, बबिता हाजिर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed