{"_id":"5a80683f4f1c1bb2208b8753","slug":"61518364735-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली पनीर फैक्टरी के मालिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली पनीर फैक्टरी के मालिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली पनीर फैक्टरी मालिक जेल गया
गुरदासपुर। थाना सिटी पुलिस ने नकली पनीर फैक्टरी के मालिक टेक चंद को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजिंदर पाल की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेज दिया है। टेक चंद के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। सीजेएम मोहित बांसल की अदालत ने टेक चंद का दो दिन का रिमांड दिया था। रविवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था। थाना सिटी पुलिस ने 3 दिन पहले स्थानीय कृष्णा मंदिर के पास स्थित नकली पनीर फैक्टरी का भंडाफोड़ कर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कोर्ट ने तीन आरोपियों को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।