फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   भाजपा ने कैप्टन सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

भाजपा ने कैप्टन सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

Tue, 16 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने कैप्टन सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
भाजपा ने कैप्टन सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शहर में पहले निकाला रोष मार्च, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र
पठानकोट।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला प्रधान अनिल रामपाल की अगुवाई में मंगलवार को सूबे की कांग्रेस सरकार के दस महीने पूरे होने पर प्रदर्शन किया गया। भाजपा ने इस दौरान रामलीला मैदान से रोष मार्च शुरू किया जो वाल्मीकि चौक में संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्व पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, पूर्व परिवहन मंत्री मास्टर मोहन लाल, विधायक दिनेश सिंह बब्बू, मेयर अनिल वासुदेवा, विपिन महाजन, रोहित पुरी, प्रभा महाजन, मंजू गुप्ता, सुरेश शर्मा, रूप लाल मौजूद थे। रोष मार्च में भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम पठानकोट डॉ. अमित महाजन को एक मांगपत्र भी सौंपा।

अश्वनी शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के दस माह के कार्यकाल में कुछ भी काम नहीं हुआ है। सरकार ने पिछली अकाली-भाजपा सरकार के समय शुरू हुए कार्यों को भी बंद करवा दिया है। कांग्रेसी नेता सरकारी ठेकों को लेकर आपस में ही लड़ रहे हैं। जनता का किसी को भी ख्याल नहीं है। सूबे में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। किसानों के कर्ज माफी की आधी-अधूरी योजना से किसान आहत होकर आत्महत्या कर रहे हैं। सीएम कैप्टन ने चुनाव से पहले सूबे की जनता से कई बड़े-बड़े वादे किए और जनता को बेवकूफ बनाया। अब सरकार वादे पूरे करना तो दूर पिछली सरकार के काम भी पूरे नहीं करा पा रही है। कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


फोटो -3- पठानकोट में रोष मार्च निकालते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता।
फोटो -3ए- पठानकोट में एसडीएम डॉ अमित महाजन को मांग पत्र सौंपते भाजपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed