{"_id":"5a5797e84f1c1bf1188b46cb","slug":"61515689960-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक रोड पर बड़े वाहनों की पाबंदी हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक रोड पर बड़े वाहनों की पाबंदी हटाई
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
लिंक रोड पर बड़े वाहनों से पाबंदी हटी
रोड पर बैरियर लगाने की आज्ञा न होने के कारण हटाया प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे के तारागढ़-परमानंद लिंक रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाई गई रोक को जिला प्रशासन ने हटा दिया है। जिला प्रशासन ने उक्त रोड पर बैरियर लगाने की आज्ञा न होने के कारण यह रोक हटाई है।। यह जानकारी डीसी नीलिमा ने दी है।
पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे के परमानंद-तारागढ़ लिंक रोड से कई बड़े वाहन गुजरने से हादसे आदि होते थे। इसी के चलते जिला प्रशासन ने उक्त लिंक रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। डीसी ने बताया कि कुछ समय पहले अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा की ओर से उक्त लिंक रोड को बंद करने की अपील की गई थी। इसके अलावा हादसों के कारण भी उक्त रोड को बंद किया गया था। ल इसके बाद बड़े वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंध की जांच की गई। जांच में यह सामने आया कि सि रोड पर कोई भी बैरियर या एंगल लगाने की आज्ञा नहीं हैं। इसलिए यह प्रतिबंध अब हटा दिया गया है। इसके अलावा इस रोड पर बड़े वाहनों की पाबंदी के कारण किसानों और क्रशर इंडस्ट्री को दिक्कत आ रही थी, जिसके बाद यह रोक अब हटा दी गई है।