फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अफसरों का शिफ्टिंग से इंकार, विधायक बोले करवाकर रहेंगे

अफसरों का शिफ्टिंग से इंकार, विधायक बोले करवाकर रहेंगे

Wed, 09 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
अफसरों का शिफ्टिंग से इंकार, विधायक बोले करवाकर रहेंगे
नैरोगेज ट्रैक को लेकर विधायक, रेल अफसर आमने-सामने
विज्ञापन

पठानकोट। शहर की ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए नैरोगेज ट्रेनों को सिटी स्टेशन की बजाये डल्हौजी रोड स्टेशन से चलाने की विधायक की योजना पर रेलवे अधिकारियों ने अंकुश लगा दिया है। बुधवार को पठानकोट पहुंचे डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) विवेक कुमार और एडिशनल डिवीजनल रेलवे मैनेजर एके राणा ने कहा कि नैरोगेज ट्रेनों को सिटी स्टेशन की बजाये डल्हौजी रोड से चलाने की योजना कामयाब नहीं हो सकती है। वहीं शिफ्टिंग की योजना बना रहे विधायक अमित विज विभाग के इंकार के बाद भी अपनी बात पर अड़े हुए हैं। विधायक का कहना है कि लोगों को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए वह प्रधानमंत्री तक भी जाएंगे और नैरोगेज लाइन को शहर से बाहर शिफ्ट कराकर ही रहेंगे।
बुधवार को पठानकोट पहुंचे डीआरएम और एडीआरएम ने सबसे पहले सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया नैरोगेज ट्रैक के आसपास पौधे लगाए। इसके बाद अधिकारियों ने नैरोगेज ट्रैक से आ रही ट्रैफिक समस्या संबंधी मीटिंग की। मीटिंग में दिवंगत सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना, मेयर अनिल वासुदेवा, स्टेशन अधीक्षक सीआर मीणा आदि ने शिरकत की। मीटिंग में दिवंगत सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने रेलवे अधिकारियों को सुझाव दिए। कविता खन्ना ने कहा कि स्व. विनोद खन्ना ने उक्त समस्या के लिए खासे प्रयास किए थे। अब उनके प्रयासों को आगे बढ़ाने का समय है। उन्होंने कहा यह हलके की समस्या है, इसमें सबको राजनीति से ऊपर उठ कर काम करना होगा।
विज्ञापन

वहीं रेल अधिकारियों ने कहा कि शिफ्टिंग की बजाए आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) या फिर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) का विकल्प मौजूद है। इससे फाटक बंद होने का झंझट खत्म हो जाएगा। हालांकि डीआरएम ने साफ किया कि किसी भी योजना पर फैसला नहीं हुआ है। अंतिम फैसला रेलवे बोर्ड ही करेगा। उल्लेखनीय है कि नैरोगेज रेलवे ट्रैक शहर के बीचों-बीच से गुजरता है। इस ट्रैक पर शहर में कुल 9 रेलवे फाटक पड़ते हैं। ट्रेन गुजरने के दौरान एक दिन में यह फाटक 14 बार बंद होते हैं, जिससे शहर की मुख्य सड़कों पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैरोगेज ट्रेनों को सिटीस्टेशन से डल्हौजी रोड स्टेशन पर शिफ्ट करना मुश्किल होगा। इसलिए यह विकल्प सही नहीं है। शिफ्टिंग से नैरोगेज ट्रैक की कनेक्टिविटी ब्रॉडगेज ट्रैक से खत्म हो जाएगी। इसलिए यह संभव नहीं है। - विवेक कुमार, डीआरएम

शिफ्टिंग के माध्यम से ही समस्या का हल निकलेगा। आरओबी या आरयूबी से ट्रैक के आसपास के लोगों को दिक्कत होगी। शिफ्टिंग के लिए पीएम ऑफिस तक भी निवेदन करेंगे और लोगों को ट्रैफिक समस्या से राहत जरूर मिलेगी। अमित विज, विधायक पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed