{"_id":"614cbc4c8ebc3efd5a76df49","slug":"6-people-including-wife-booked-for-stealing-gold-gurdaspur-news-pkl4277863187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला करके घायल और घर से सोना चुराने के मामले में पत्नी सहित छह लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला करके घायल और घर से सोना चुराने के मामले में पत्नी सहित छह लोग नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर। थाना दीनानगर की पुलिस ने हमला करके व्यक्ति को घायल करने और घर से सोना चुराने के मामले में पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी मगराली बाजार चड्ढिया वाली गली दीनानगर ने बताया कि उसकी पत्नी मीनू उसे कहती थी कि दीनानगर से अपना घर बाहर बेचकर अमृतसर में कोई कारोबार खोलना है। जबकि वह इस बात को मना करता था। इसी बात को लेकर उसका कई बार अपनी पत्नी के साथ झगड़ा भी हो चुका था।
अब करीब 15 दिन से उसकी पत्नी उसके साथ झगड़ा कर रही थी और अपने मायके घर फोन करके उसके बारे में गलत बातें बताकर उन्हें भड़काती थी। 18 सितंबर को वह अपने परिवार सहित खाना खाकर सो गए थे। रात करीब दो बजे उसके घर का गेट खटखटा तो उसकी पत्नी ने जाकर गेट खोला। जब उसने उठकर देखा कि उसका साला जतिन व प्रदीप, उनकी मां आशा रानी, चेतन, रीटा, मीनू आए और उस पर हमला करके उसे घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर उसकी पत्नी और लड़की को साथ लेकर चले गए। हमलावरों के जाने के बाद उसने अपनी अलमारी चेक की तो उसमें से 30 हजार रुपये नकदी, उसकी मां के तीन तोले सोने के सेट, डेढ़ तोले के कंगन और आधे तोले की बालियां गायब थे।