फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   593 grams of gold found from a traveler coming from Dubai

Amritsar News: दुबई से आए यात्री से मिला 593 ग्राम सोना

Mon, 30 Oct 2023 06:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 30 Oct 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
593 grams of gold found from a traveler coming from Dubai
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम कमिश्नरेट के विंग एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) की टीम ने सोमवार सुबह दुबई से भारत पहुंची स्पाइस जेट की फ्लाइट से आए एक यात्री के कब्जे से तस्करी कर लाया गया 593 ग्राम सोना बरामद किया। एआईयू अधिकारियों ने यात्री से बरामद सोने को जब्त कर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।



कस्टम प्रवक्ता के मुताबिक सोमवार की सुबह स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी-56 दुबई से उड़ान भरकर भारत पहुंची। स्पाइस जेट की इस फ्लाइट के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करने पर भारत पहुंचे यात्रियों के सामान की स्केनिंग (एक्सरे) शुरू की। यात्रियों के सामान की चेकिंग करने के बाद भी एआईयू अधिकारियों कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


क्योंकि अधिकारियों को किसी यात्री की ओर से दुबई से सोना तस्करी कर भारत लाए जाने की सूचना थी तो एआईयू अधिकारियों ने कुछ खास यात्रियों की व्यक्तिगत तलाशी ली। इस दौरान एक यात्री के अंडर गारमेंट्स में लिक्विड फार्म में छुपाया गया 1359 ग्राम सोना मिला, जिसमें 539 ग्राम प्योर सोना, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 36 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। कस्टम के प्रवक्ता ने बताया कि दुबई से तस्करी कर लाया गया सोना जब्त कर लिया है और यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed