फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सड़क किनारे खड़ी बीएसएफ की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 3 जवान घायल

सड़क किनारे खड़ी बीएसएफ की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 3 जवान घायल

Tue, 02 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी बीएसएफ की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 3 जवान घायल
सड़क किनारे खड़ी बीएसएफ की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल
विज्ञापन

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर अड्डा कानवां के पास हादसा, टक्कर के बाद ट्रक भी पलटा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर स्थित कानवां अड्डा के पास देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बीएसएफ की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर से बीएसएफ की गाड़ी हाईवे से करीब पचास मीटर दूर झाड़ियों में उतर गई। जबकि प्याज से लदा ट्रक बीच हाईवे पलट गया। इस हादसे में बीएसएफ की गाड़ी में बैठे वाटर विंग बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गए। इनमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक को मामूली चोटें आई। वहीं ट्रक चालक को भी मामूली चोट आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान नछत्तर सिंह निवासी तरनतारन, डी विश्वास निवासी पश्चिम बंगाल और केके पांडे निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। घायल ट्रक चालक की पहचान जगदीश सिंह निवासी लक्ष्मी नगर राजस्थान के रूप में हुई है। घायल नछत्तर सिंह ने बताया कि वह अपनी यूनिट के किसी काम के सिलसिले में टाटा गाड़ी लेकर माधोपुर से फिरोजपुर गए थे। वहां काम खत्म करने के बाद वह अपने साथी डी विश्वास और केके पांडे के साथ माधोपुर यूनिट की ओर लौट रहे थे। कानवां अड्डा के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई। तीनों साथी गाड़ी के आगे थे कि अचानक पीछे से जोरदार धमाका हुआ। वह तीनों घायल हो गए। गाड़ी भी झाड़ियों में लुढ़क गई। इस हादसे में उन्हें और डी विश्वास को गंभीर चोटें आई। तीसरे साथी केके पांडे ने जब बाहर निकल कर देखा तो उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और उनकी गाड़ी से टकराने वाला प्याज से लदा ट्रक बीच मार्ग में पलटा हुआ था। थाना सदर के एसएचओ ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि हादसा ट्रक चालक की गलती से घटित हुआ है या फिर ट्रक में तकनीकी खराबी आने से हादसा हुआ है। उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed