{"_id":"59416dda4f1c1b13078b45e1","slug":"51497460186-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीडन की शिकार युवती ने लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीडन की शिकार युवती ने लगाई इंसाफ की गुहार
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न मामले में इंसाफ की गुहार
पठानकोट। दहेज उत्पीड़न के मामले में एक विवाहिता ने पुलिस प्रशासन से ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए धरपकड़ जारी है। गत 10 जून को कविता (27) पत्नी अमित शर्मा निवासी मोहल्ला बजुआ, खानपुर ने आरोप लगाया था कि उसकी सास और ननद ने दहेज की मांग के चलते उस पर गरम दूध का पतीला फेंक दिया था। इससे कविता झुलस गई। कविता ने अपने पति अमित शर्मा, सास सुदेश शर्मा व ननद निधि शर्मा पर दहेज उत्पीडृन का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना मामून में मामला भी दर्ज कर लिया था। पीड़िता व उसके भाई दीपक ने बताया कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
फोटो -7- पठानकोट में पीड़िता कविता जानकारी देती हुई।