फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक बनाए जाएंगे नए वोट-नोडल अफसर

1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक बनाए जाएंगे नए वोट-नोडल अफसर

Fri, 31 Aug 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक बनाए जाएंगे नए वोट-नोडल अफसर
आज से बनेंगे नए वोट
विज्ञापन

9 और 16 सितंबर को प्रदेश के हर पोलिंग बूथ पर लगेंगे कैंप
अमर उजाला ब्यूर्रो
पठानकोट। वोटर सूची में सुधार के लिए इलेक्शन कमीशन द्वारा1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान नए वोट बनाने, मृतक, देश छोड़ चुके लोग अपनी वोट कटवा सकेंगे और एड्रेस व अन्य गलतियों को भी सुधारा जा सकेगा। स्वीप के नोडल अफसर नरेश महाजन ने कहा कि वोटर सूची किसी भी चुनाव या लोकतंत्र का अहम दस्तावेज है इसका संशोधन चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि कॉलेज लेवल पर भी कैंपस अंबेस्डर अपने-अपने संस्थान में युवा विद्यार्थियों को वोट बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा वोटर कैंपस अंबेस्डर से संपर्क कर वोट बनवा सकते हैं। वहीं जिला चुनाव अधिकारी रामवीर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वोटर सूची में सुधार के लिए 9 और 16 सितंबर को सभी बीएलओ /मतदाता रजिस्ट्रेशन अफसर और सहायक मतदाता रजिस्ट्रेशन अफसर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अपने-अपने पोलिंग बूथ पर बैठेंगे। सभी दावे और एतराज के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.nvsp.in पर लॉग इन कर फार्म नंबर 6 अप्लाई कर सकते हैं। डीसी ने जिले की सभी राजनीतिक पार्टियों, संस्थाओं और क्लबों से ज्यादा से ज्यादा वोटर रजिस्टर्ड करने के लिए अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed