फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पंजाब रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लागू न करने पर मंत्री का पुतला फूंक रोष जताया

पंजाब रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लागू न करने पर मंत्री का पुतला फूंक रोष जताया

Tue, 28 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लागू न करने पर मंत्री का पुतला फूंक रोष जताया
पंजाब रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लागू न करने पर पुतला फूंका
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी दो घंटे तक करते रहे नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पंजाब रोडवेज मुलाजिमों की सांझी एक्शन कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को बटाला बस स्टैंड के सामने पंजाब रोडवेज कर्मियों ने विभाग की मंत्री का पुतला फूंक कर अपना रोष जताया। गुस्साए प्रदर्शनकारी कर्मी करीबन दो घंटे तक प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे ऐटक के जनरल सचिव गुरजीत सिंह घोडेवाह और प्रादेशिक चेयरमैन गुरचरण सिंह संधू ने बताया कि 31 जुलाई 2018 को ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ उनके संगठन की मीटिंग हुई थी औैर मीटिंग के दौरान विभाग के उच्चाधिकारियों की हाजिरी में उनकी मांगों को लेकर सहमति हुई थी। इन मांगों में ठेके पर रखे मुलाजिमों की वेतन में बढ़ोतरी, हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट के आदेशों को लागू करना, नई ट्रांसपोर्ट नीति को लागू करना, पंजाब रोडवेज कर्मियों और पेंशनरों को मुफ्त सफर का पत्र जारी करना और सभी कैटेगिरी की प्रोमोशन जल्द करने की मांगों को मानने का आश्वासन विभाग की मंत्री ने दिया था। मांगों को लेकर मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद उनकी एक भी मांग नही मानी गई। बल्कि इसके उलट मुलाजिमों के जायज तबादलों पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग में भ्रष्टाचार दिन ब दिन बढ़ रहा है। वहीं संगठन के नेताओं ने सरकार और विभाग को चेतावनी देते हुये कहा कि 11 सितंबर को सभी रोडवेज डिपियों पर गेट रैलियां की जाएंगी और 13 सितंबर को जालंधर में एक सूबा स्तरीय रैली की जायेगी। इसके बाद भी अगर कुछ न हुआ तो कैबिनेट मंत्री के विधान सभा क्षेत्र दीनानगर में विशाल रोष रैली की जायेगी और रोष मार्च का ऐलान भी किया जायेगा। इस मौके पर जोगिंदर सिंह काहलों, विजय कुमार, सरताज सिंह, मलकीत सिंह, बलजीत सिंह, सुच्चा सिंह, भूपिंदर सिंह, रविंदर सिंह, गुरदीप सिंह पन्नू, जगदीप कौर, रंजीत सिंह और कुलवंत सिंह उपस्थित थे।
फोटो- 28जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला बस स्टैंड के सामने पुतला फूंक कर प्रदर्शन करते हुये पंजाब रोडवेज के कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed