फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सिख धर्म में भेदभाव नहीं - जत्थेदार

सिख धर्म में भेदभाव नहीं - जत्थेदार

Fri, 12 Jan 2018 10:31 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
सिख धर्म में भेदभाव नहीं - जत्थेदार
सिख धर्म में भेदभाव नहीं: जत्थेदार
विज्ञापन

अध्यापिकाओं ने छात्रा को दलित छात्रा को किया अपमानित
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने सरकारी स्कूल गांव टोहरा में तैनात तीन सिख अध्यापिकाओं की ओर से एक दलित छात्रा को जातिसूचक शब्द कहने और उसे अपमानित करने का गंभीर नोटिस लेते हुए कहा कि सिख धर्म में भेदभाव की मनाही है। किसी को जाति के आधार पर अपमानित करना मर्यादा के खिलाफ है। बावजूद स्कूल की अध्यापिकाओं और प्रबंधकों द्वारा इस तरह का व्यवहार किया जाना गलत व शर्मनाक है।
जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए क्षेत्र के एसजीपीसी के सदस्य और गुरुद्वारा दुख निर्वाण साहिब पटियाला के मैनेजर की ड्यूटी लगाई गई है। जो इस मामले की जांच कर रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब पर सौंपेंगे। उन्होंने राज्य सरकार से संबंधित विभाग के आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि छात्रा और उसके परिवार को इंसाफ दिलवाया जाए और यह यकीनी बनाया जाए कि दोबारा इस तरह की घटना किसी अन्य विद्यार्थी के साथ न हो। उन्होंने कहा कि दलित समाज सिख धर्म का अटूट हिस्सा है। दलितों ने सिख पंथ के लिए अनेक कुर्बानियां दी है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने भी दलितों को रंगरेटे गुरू के बेटे कह कर नवाजा है। सिख पंथ इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब भेदभाव नहीं करता: जत्थेदार
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब किसी के साथ भेदभाव नहीं करता। वो इंसानियत को महत्व देता है इंसान के कर्मो को नहीं। किसी स्कूल में गुरुओं द्वारा दी जा रही बच्चों की तालीम में अगर जातिवाद व धर्म झलकता है तो वो गुरू इस काबिल नहीं। ग्रंथों में लिखा है कि गुरू, गोबिंद दोनों खड़े काहका लागों पाय, बलिहारी गुरु आपने गोबिंद दियो बताए। ऐसे में आज की शिक्षा में आधुनिकता का बसेरा है। अध्यापक गुरू नहीं बल्कि शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी बन गए हैं जो कि समाज के लिए गलत संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed