फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   41 thousand people cheated in the name of custom duty on the pretext of gift coming from UK

Amritsar News: यूके से आए गिफ्ट के झांसे में कस्टम ड्यूटी के नाम पर 41 हजार ठगे

Mon, 30 Oct 2023 06:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 30 Oct 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
41 thousand people cheated in the name of custom duty on the pretext of gift coming from UK
गिफ्ट के पैकट में विदेशी करंसी का झांसा देकर दोबारा फोन कर की पैसों की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली कारगो आफिस से फोन कर यूके से गिफ्ट आने की बात कहकर एक युवती ने कस्टम ड्यूटी के नाम पर सदर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक से 41 हजार रुपये ठग लिए। पैसे मिलने के अगले दिन दोबारा उसी युवती ने फोन कर गिफ्ट के पैकेट में विदेशी करंसी होने की बात कहकर दोबारा पैसों की मांगकर चपत लगाने का प्रयास किया। पैसे न देने की सूरत में शिकायतकर्ता के खिलाफ केस दर्ज करवाने की धमकी दी। सदर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

सदर थानाक्षेत्र निवासी अजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक युवती का फोन आया और उसने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के कारगो दफ्तर से बात करने का दावा किया। युवती ने उन्हें कहा कि यूके से उनका कोई गिफ्ट आया है तो उसे रिसीव करने के लिए 41 हजार रुपये कस्टम ड्यूटी जमा करवाएं। उन्होंने युवती के आईडीएफसी बैंक के खाते में यूपीआई के जरिये से राशि जमा करवा दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि इसके अगले दिन 14 जुलाई को दोबारा उसी युवती से फोन किया और कहा कि गिफ्ट के पैकेट में एक लिफाफा मिला है, जिसमें विदेशी करंसी है। इस आधार पर युवती ने उनसे और पैसों की मांग की और पैसे नहीं देने की सूरत में झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम सेल से जांच करवाई जा रही है, ताकि आरोपी युवती का पता लगा कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed