{"_id":"6237438e8cfc9437f1308af6","slug":"4-year-old-girl-kidnapped-and-thrown-in-the-field-amritsar-news-pkl445166789","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 साल की बच्ची का अपहरण कर खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 साल की बच्ची का अपहरण कर खेत में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। घरिंडा थाने के तहत आते सारंगड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपने सगे साढू़ की 4 साल की बच्ची का अपहरण कर खेतों में फेंक दिया। राहगीरों ने दो अपहर्ताओं को ऐसा करते देख पीछा कर एक को काबू कर लिया और बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया। घंरिडा पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया है।
सारंगड़ा गांव के हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि भिंडी औलख खुर्द गांव के रहने वाले सगे साढू़ गुरदित्ती सिंह ने अपने एक साथी के साथ उनकी 4 साल की बेटी का शनिवार को शाम अपहरण कर लिया। बच्ची को अपहृत करने के बाद आरोपी उसे एक बोरी में डालकर मोटरसाइकिल पर ले जा रहे थे कि मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने बोरी को हिलते हुए देखा तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। इस बारे में सारंगड़ा गांव के बलराज सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त सरवण सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने मोटरसाइकिल पर एक बोरी के साथ दो युवकों को जाते देखा तो बोरी के हिलने पर उन्हें कुछ संदेह हुआ।
इसके बाद उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल की स्पीड कम कर दी और धीरे-धीरे उनका पीछा करने लगे। आरोपियों ने बोरी को आगे चलकर खेतों में फेंक दिया। उन्होंने बोरी को खोलकर देखा तो उसमें 4 साल की बच्ची मिली। इसके तुरंत बाद उन्होंने मोटरसाइकिल का पीछा कर एक आरोपी को काबू कर लिया, जबकि इसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता हरप्रीत सिंह के साढू़ गुरदित्त सिंह निवासी भिंडी औलख खुर्द और उसके साथी प्रभजीत सिंह उर्फ घुगरी निवासी रतन खुर्द के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरदित्त सिंह को काबू कर लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हरप्रीत सिंह के साथ उसका अकसर झगड़ा होता रहता था। वह उसे इस तरह सबक सिखाना चाहता था।